News Info

Go back
पीरियड्स मिस होने के अलावा ये लक्षण भी दे सकते हैं Pregnancy के संकेत, जानें इसके बारे में

15 October, 2024, 05:09 AM

पीरियड्स मिस होने के अलावा ये लक्षण भी दे सकते हैं Pregnancy के संकेत, जानें इसके बारे में

पीरियड्स मिस होना प्रेग्नेंसी का सबसे आम संकेत है, लेकिन कई बार शरीर में दूसरे लक्षण भी दिखाई दे सकते हैं. ये लक्षण हर महिला में अलग-अलग हो सकते हैं और कुछ महिलाओं में बिल्कुल भी न दिखें.

Early Symptoms of Pregnancy: बच्चा प्लान कर रही महिला के लिए गर्भधारण की खबर सबसे बड़ी खुशखबरी होती है. मां बनने का सुख निश्चित रूप से इस संसार का सबसे बड़ा सुख है. गर्भावस्था एक अद्भुत यात्रा है, जो शारीरिक और मानसिक बदलावों से भरी होती है. इन बदलावों को समझना और उनसे निपटना प्रेंग्नेसी को सुखद बनाने में मदद कर सकता है.

आमतौर पर पीरियड्स मिस होने पर यूरीन टेस्ट से प्रेंग्नेसी का पता लगाया जा सकता है. लेकिन इसके अलावा शरीर में ऐसे कई लक्षण दिखाई देते हैं, जो प्रेंग्नेसी के संकेत दे सकते हैं.

प्रेगनेंसी के शुरुआती लक्षण
पीरियड्स मिस होना
पीरियड्स मिस होना सबसे आम लक्षण है. यूरीन टेस्ट के जरिए प्रेंग्नेसी का पता आसानी से लगाया जा सकता है.

इम्प्लांटेशन ब्लीडिंग
गर्भधारण के लगभग 10-14 दिन बाद, कुछ महिलाओं को हल्का रक्तस्राव या स्पॉटिंग हो सकती है. यह तब होता है, जब भ्रूण गर्भाशय की दीवार से जुड़ता है.

स्तनों में बदलाव
गर्भावस्था के दौरान स्तन बड़े, भारी और संवेदनशील हो जाते हैं. निपल्स का रंग भी गहरा हो सकता है.

थकान
गर्भावस्था के शुरुआती दौर में थकान महसूस होना आम बात है. हार्मोन में बदलाव और शरीर में होने वाले बदलावों के कारण महिलाएं थका हुआ महसूस कर सकती हैं.

मतली और उल्टी
यह भी गर्भावस्था का एक आम लक्षण है, जिसे मॉर्निंग सिकनेस भी कहा जाता है. यह किसी भी समय हो सकती है.

बार-बार पेशाब आना
गर्भाशय के बढ़ने के कारण, मूत्राशय पर दबाव बढ़ जाता है, जिसके कारण बार-बार पेशाब आने की जरूरत होती है.

पेट में ऐंठन
गर्भाशय के बढ़ने के कारण पेट में हल्की ऐंठन हो सकती है.

मूड में बदलाव
हार्मोन में बदलाव के कारण महिलाओं का मूड अचानक बदल सकता है. वे चिड़चिड़ी, उदास या खुश महसूस कर सकती हैं.

कब्ज
गर्भावस्था के दौरान हार्मोन में बदलाव और पाचन तंत्र धीमा होने के कारण कब्ज की समस्या हो सकती है.

स्वाद में बदलाव
कुछ महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान कुछ खाद्य पदार्थों का स्वाद पसंद नहीं आता है, जबकि कुछ नए खाद्य पदार्थों का स्वाद पसंद आने लगता है.












Source:

https://www.india.com/hindi-news/health/early-signs-and-symptoms-of-pregnancy-in-hindi-6824152/
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help