News Info
Go back
15 October, 2024, 05:05 AM
दिल के मरीज अपने वजन पर दें ध्यान, नहीं तो बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल ले सकता है जान
आज के समय में दिल की बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ रहा है, ऐसे में इसे नियंत्रित करने के लिए कुछ चीजों में बदलाव करने चाहिए.
obesity related heart problems: बढ़ता मोटापा हर किसी के लिए समस्या बन बन रहा है. मोटापे के चलते कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हमें घेरने लगती हैं, इनमें हार्ट अटैक, स्ट्रोक और हार्ट फेल्योर का खतरा कई गुना बढ़ जाता है. ऐसे में दिल से जुड़ी परेशानियों को कम करने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स हमेशा वजन को कंट्रोल में रखने और सही डाइट लेने की सलाह देते हैं. बढ़ता वजन हृदय रोगियों के लिए घातक हो सकता है.
वजन बढ़ने के लिए खराब लाइफस्टाइल और खान-पान की खराब आदतें जिम्मेदार हो सकती है. बिगड़ते खान-पान के कारण शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है, जिससे दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए आपको अपने आहार और लाइफस्टाइल में सुधार करने चाहिए. अपने आहार में फाइबर, विटामिन, एंटीऑक्सिडेंट और आवश्यक खनिजों को शामिल करके, आप मोटापे को नियंत्रित कर सकते हैं और खुद को दिल के दौरे और कार्डियक अरेस्ट से बचा सकते हैं. आइए जानते हैं कि दिल के मरीज कैसे अपना वजन कंट्रोल में रखें.
दिल के मरीज कैसे कम करें वजन-
डाइट में शामिल करें होल ग्रेन्स : साबुत अनाज के सेवन से हृदय रोग के खतरे को कम करने में मदद मिलती है साथ ही साथ इससे वजन भी कम होता है. इसके अलावा आप अपने आहार में रागी, जौ और बाजरा जैसे साबुत अनाज की रोटी को भी शामिल कर सकते हैं.
हरी सब्जियां खाएं:दिल के मरीजों के लिए वजन कम करने का सबसे अच्छा तरीका है कि अपनी डाइट में खूब सारी हरी सब्जियां शामिल करें. इससे वजन को कंट्रोल करने में और हृदय रोग के खतरे को कम करने में मदद मिलेगी.
ड्राई फ्रूट्स खाएं: ड्राई फ्रूट्स को सेहत के लिए अच्छा माना जाता है. ड्राई फ्रूट्स ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं. ड्राई फ्रूट्स के सेवन से विटामिन ई समेत जरूरी फैटी एसिड और फाइबर शरीर को मिलते हैं, जो दिल की सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं.
जंक फूड से बचें: आजकल के बच्चे तो बच्चे बड़े भी जमकर जंक फूड खाते हैं, ऐसे में अगर आप अपने दिल को हेल्दी रखना चाहते हैं तो आपको बाहर का खाना नहीं खाना चाहिए. दिल के मरीजों को पैकेज्ड फूड खाने से बिल्कुल दूर रहना चाहिए.
रोजाना व्यायाम करें: वजन नियंत्रित करने के लिए डाइट के बाद दूसरी सबसे जरूरी चीज है व्यायाम या एक्सरसाइज. इसे अपनी लाइफस्टाइल का हिस्सा बनाएं. रोज एक्सरसाइज करने से बैड कोलेस्ट्रॉल काबू में रहता है, जो हृदय रोग के खतरे को कम करने में मदद करता है.
Source:
https://www.india.com/hindi-news/health/obesity-increases-heart-related-problems-like-heart-attack-stroke-and-heart-failure-know-how-to-protect-yourself-7317760/




