News Info
Go back
15 October, 2024, 04:56 AM
क्या Pre-Diabetes पर बिना दवाओं के पाया जा सकता है काबू? यहां जानें
प्री-डायबिटीज एक ऐसी बॉर्डर लाइन है, जो डायबिटीज होने के खतरे को दर्शाती है. ऐसे में इसके बारे में जानकारी होना जरूरी है.
Pre-Diabetes Symptoms: खराब खानपान और लाइफस्टाइल में बदलाव होने के कारण डायबिटीज होने का खतरा काफी हद तक बढ़ सकता है. इसके अलावा जेनेटिक प्रॉब्लम्स भी इसका कारण हो सकता है. इस समस्या से जुड़े मामले पहले बुजुर्गों में ज्यादा देखने को मिलते थे, लेकिन आज के समय में यह बीमारी युवाओं को भी चपेट में ले रही है.
देशभर में डायबिटीज के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, जिसके तहत भारत को डायबिटीज का कैपिटल भी कहा जाता है. इस बीमारी का समय रहते इलाज न कराने से यह मौत का कारण भी बन सकती है. शरीर में डायबिटीज के पहले प्री-डाइबिटीज के लक्षण दिखाई देते हैं. ऐसे में इसके बारे में पूरी जानकारी होना जरूरी है. आइए जानते हैं कि प्री-डाइबिटीज के लक्षणों को कैसे पहचाने और बिना दवाओं के इस बीमारी से कैसे छुटकारा पाएं.
क्या है डायबिटीज?
इसे डायबिटीज मेलेटस भी कहा जाता है, जो मेटाबॉलिज्म से जुड़ी गंभीर बीमारी है. इस स्थिति में शरीर ब्लड शुगर को ठीक से कंट्रोल नहीं कर पाता है, जिसके कारण ब्लड शुगर का लेवल सामान्य से ज्यादा हो जाता है. इस बीमारी के कारण शरीर में कई गंभीर बीमारियों के पैदा होने खतरा बढ़ सकता है. डायबिटीज की वजह से हार्ट डिजीज के मामले ज्यादा देखने को मिलते हैं. शरीर में डायबिटीज से पहले प्री-डायबिटीज की बॉर्डर लाइन दिखाई देती है, जो डायबिटीज होने का संकेत देती है.
क्या है प्री-डायबिटीज?
प्री-डायबिटीज एक ऐसी बॉर्डर लाइन है, जो डायबिटीज होने के खतरे को दर्शाती है. इस कंडिशन में शरीर में ब्लड शुगर का लेवल ज्यादा बढ़ जाता है, जिसके कारण टाइप 2 डायबिटीज होने की संभावना काफी हद तक बढ़ सकती है. हेल्दी चीजों को सेवन और लाइफस्टाइल में बदलाव करके प्री-डायबिटीज की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक बॉडी में ब्लड शुगर की रीडिंग फास्टिंग शुगर 100-126 मिलीग्राम, जो खाने के एक से दो घंटे बाद 140-200 मिलीग्राम हो जाता है. तो इसे प्री डायबिटीज का संकेत कहा जा सकता है. ब्लड शुगर का लेवल खाली पेट 100 से ज्यादा और खाने के बाद 140 से ज्यादा होने पर प्री-डायबिटीज समस्या देखने को मिलती है. ऐसे में इसे अनदेखा करना कई गंभीर समस्याएं पैदा कर सकता है.
बिना दवाओं के कैसे ठीक करें प्री-डाइबिटीज?
एक्सपर्ट्स की मानें तो हेल्दी चीजों का सेवन और लाइफस्टाइल में बदलाव करके शरीर को कई बीमारियों से बचाया जा सकता है.
हरी सब्जियों से लेकर ड्राई फ्रूट्स का सेवन करना सेहत के लिए फायदेमंद होता है.
रोजाना एक्सरसाइज करने से प्री-डायबिटीज के खतरे से छुटकारा पाया जा सकता है.
योग करना शारीरिक और मानसिक तौर पर बेहद फायदेमंद होता है. इससे शरीर की कई बीमारियों को दूर किया जा सकता है.
लो-ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फूड्स का सेवन करने से प्री-डायबिटीज के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है.
अपनी दिनचर्या में सुधार करके प्री-डायबिटीज की समस्या से राहत पायी जा सकती है.
हाई फाइबर फूड्स और प्रोटीन से भरपूर फल और सब्जियों का सेवन करना शरीर के लिए गुणकारी होता है.
अपनी डाइट में साबुत अनाज को शामिल करके इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है.
इन चीजों से करें परहेज?
चिप्स, नमकीन, बिस्किट जैसे प्रोसेस्ड फूड का सेवन करने से बचें.
धूम्रपान और शराब से परहेज करके इस समस्या से राहत मिल सकती है.
सोडियम, शुगर और हाई कार्ब्स वाले फूड्स का सेवन करने से बचना चाहिए.
Source:
https://www.india.com/hindi-news/health/pre-diabetes-symptoms-how-to-reverse-prediabetes-without-medication-6831928/




