News Info
Go back
14 October, 2024, 06:17 AM
क्यों दी जाती है तुलसी का पानी पीने की सलाह? कम करता है इन गंभीर बीमारियों का खतरा
क्या आप औषधीय गुणों से भरपूर तुलसी के पानी के फायदों के बारे में जानते हैं? अगर नहीं, तो आपको जानकर हैरानी होगी कि तुलसी का पानी पीकर आप कई गंभीर बीमारियों के खतरे को कम कर सकते हैं।
आयुर्वेद के मुताबिक तुलसी के पत्ते आपकी फिजिकल हेल्थ और आपकी मेंटल हेल्थ, दोनों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं। लेकिन क्या आप तुलसी के पत्तों के पानी को पीने के कुछ कमाल के फायदों के बारे में जानते हैं? हर रोज सुबह-सुबह तुलसी का पानी पीकर अपने दिन की शुरुआत कर आप अपनी सेहत को दमदार बना सकते हैं। आइए तुलसी वॉटर के कुछ जादुई फायदे और इस नेचुरल ड्रिंक को बनाने के बेहद आसान तरीके के बारे में जानते हैं।
मिलेंगे फायदे ही फायदे
तुलसी का पानी आपके इम्यून सिस्टम को काफी हद तक मजबूत बना सकता है जिससे आप बार-बार बीमार पड़ने से बच सकते हैं। तुलसी वॉटर आपकी हार्ट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकता है यानी रोजाना तुलसी का पानी पीकर आप दिल से जुड़ी जानलेवा बीमारियों के खतरे को कम कर सकते हैं। अगर आप पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाना चाहते हैं तो तुलसी का पानी पीना शुरू कर दीजिए।
कब पीना चाहिए तुलसी का पानी?
बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको सुबह-सुबह खाली पेट तुलसी का पानी पीना चाहिए। इस तरह से तुलसी के पानी को अपनी मॉर्निंग डाइट में शामिल कर आप अपनी बॉडी को डिटॉक्स कर पाएंगे। तुलसी का पानी पीकर आप स्ट्रेस को भी काफी हद तक कम कर सकते हैं यानी तुलसी वॉटर डिप्रेशन के खतरे को कम कर सकता है। तुलसी का पानी आपकी सेहत के साथ-साथ आपकी स्किन के लिए भी वरदान साबित हो सकता है।
तुलसी वॉटर की रेसिपी
सबसे पहले तुलसी की पत्तियों को अच्छी तरह से धो लीजिए। इसके बाद एक पैन में 2 कप पानी डालकर बॉइल कीजिए। अब इस बॉइल्ड वॉटर में तुलसी की पत्तियों को डालकर लगभग 5-10 मिनट तक इस पानी को उबालते रहें। अगर आप चाहें तो इस पानी में थोड़ा सा शहद भी मिला सकते हैं। एक कप में तुलसी के पानी को छानकर पिया जा सकता है।
Source:
https://www.indiatv.in/health/tulsi-water-health-benefits-reduce-the-risk-of-heart-attack-depression-anxiety-kaise-banayein-tulsi-ka-pani-2024-10-13-1082792




