News Info

Go back
इन लोगों के लिए जहर समान है पपीता, बढ़ सकती है परेशानी, भूलकर भी न करें सेवन

7 October, 2024, 09:05 AM

इन लोगों के लिए जहर समान है पपीता, बढ़ सकती है परेशानी, भूलकर भी न करें सेवन

Papaya Side Effects: पपीता स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है, लेकिन ऐसी कई बीमारियां हैं जिनमें पपीता का सेवन नुकसान पहुंचा सकता है। जानते हैं पपीता का सेवन किन लोगों के लिए हानिकारक हो सकता है।

पपीता सेहत के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन सभी को फायदा करे ये जरूरी नहीं है। कुछ लोगों को पपीता नुकसान भी कर सकता है। वैसे पपीता में ऐसे कई मिनरल होते हैं जो सेहतमंद रखने में मदद करते हैं। फाइबर से भरा पपीता पेट को लंबे समय तक फुल रखता है। इसके सेवन से वजन कंट्रोल करने और घटाने में भी मदद मिलती है। डायबिटीज, हार्ट और कैंसर के मरीजों के लिए पपीता बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन ऐसी कई बीमारी हैं जिसमें पपीता का सेवन करना मना होता है। इन लोगों के लिए पपीता खाने से मुश्किल खड़ी हो सकती है।

ये लोग भूलकर भी न करें पपीता का सेवन
किडनी में पथरी से पीड़ित- अगर आपकी किडनी में पथरी है तो आपको पपीता नहीं खाना चाहिए। पपीता में विटामिन सी काफी होता है, जो एक रिच एंटीऑक्सीडेंट है। ज्यादा पपीता खाने से किडनी में पथरी की समस्या और बढ़ सकती है। पपीता खाने से कैल्शियम ऑक्सलेट की कंडीशन पैदा हो सकती है जिससे किडनी का स्टोन बड़ा हो सकता है।

​हाइपोग्लाइसीमिया वाले लोग- डायबिटीज से पीड़ित लोगों को पपीता फायदा करता है। इससे ब्लड शुगर के लेवल को कम करने में मदद मिलती है। लेकिन जिन लोगों का ब्लड शुगर लेवल पहले से ही कम है उन्हें पपीता नहीं खाना चाहिए। यानि जो लोग हाइपोग्लाइसीमिया से परेशान हैं उन्हें पपीता खाने से परहेज करना चाहिए। इससे हार्ट बीट तेज या शरीर में कंपन की समस्या हो सकती है।

हार्टबीट कम ज्यादा हो सकती है- पपीता हार्ट के लिए अच्छा माना जाता है, लेकिन अगर आपको इरेगुलर हार्टबीट की समस्या है तो पपीता नहीं खाना चाहिए। एक रिसर्च में पता चला है कि पपीता में साइनोजेनिक ग्लाइकोसाइड होता है, जो एक तरह का अमीनो एसिड है। इससे पाचन तंत्र में हाइड्रोजन सायनाइड का उत्पादन करता है। अगर आप इरेगुलर हार्टबीट की समस्या से परेशान हैं तो पपीता खाना आपके लिए खतरनाक हो सकता है।

प्रेगनेंसी के दौरान- प्रेगनेंट महिलाओं को पपीता नहीं खाने की सलाह दी जाती है। ऐसा इसलिए कहा जाता है क्योंकि पपीता में लेटक्स होता है,  जो गर्भाशय के संकुचन को ट्रिगर कर सकता है। इसकी वजह से बच्चा समय से पहले पैदा हो सकता है। पपीता में पपैन होता है जिसे शरीर प्रोस्टाग्लैंडीन समझने की भूल कर सकता है। जिससे आर्टिफिशियली लेबर पेन इंड्यूस हो सकते हैं। पपीता खाने से भ्रूण को सपोर्ट करने वाली झिल्ली भी कमजोर हो सकती है।

​एलर्जी वाले लोगों को- पपीता उन लोगों को नहीं खाना चाहिए जो किसी तरह की एलर्जी से पीड़ित हैं।  पपीता के अंदर एक एंजाइम होता है जिसे चिटिनेज कहते हैं। ये एंजाइम लेटेक्स पर क्रॉस रिएक्शन कर सकता है। इससे आपको छींक आना, सांस लेने में तकलीफ, खांसी या आंखों से जुड़ी समस्या होने का खतरा रहता है। ​






Source:

https://www.indiatv.in/health/what-is-the-side-effects-of-eating-papaya-who-should-not-eat-papaya-2024-10-05-1080741
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help