News Info

Go back
हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से जूझ रहे हैं आप, तो खाने की इन चीजों को तुरंत कह दीजिए अलविदा

3 October, 2024, 06:33 AM

हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से जूझ रहे हैं आप, तो खाने की इन चीजों को तुरंत कह दीजिए अलविदा

हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या को समय रहते कंट्रोल न किया जाए तो आपको लेने के देने भी पड़ सकते हैं। क्या आप खाने की कुछ ऐसी चीजों के बारे में जानते हैं जो आपकी इस दिक्कत को बढ़ाने का काम कर सकती हैं?

अगर आप दिल से जुड़ी गंभीर और जानलेवा बीमारियों की चपेट में आने से बचना चाहते हैं तो आपको हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने की कोशिश करनी चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या खाने की कुछ चीजों को डाइट में शामिल करने से बढ़ सकती है। अगर आप हाई कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करना चाहते हैं तो आपको एक हेल्दी और बैलेंस्ड डाइट प्लान को फॉलो करने की कोशिश करनी चाहिए। इसके अलावा आपको खाने की इन चीजों से परहेज करना चाहिए।

अवॉइड करें सैचुरेटेड फैट
खाने की जिन चीजों में सैचुरेटेड फैट होता है, वो आपके शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने का काम करती हैं। यही वजह है कि हाई कोलेस्ट्रॉल में बटर, घी और क्रीम जैसी चीजों से परहेज करने की सलाह दी जाती है। हाई फैट वाला दूध भी आपकी इस समस्या को बढ़ा सकता है इसलिए लिमिट में रहकर ही हाई फैट वाले दूध का सेवन कीजिए। 

नुकसानदायक साबित होगा ट्रांस फैट
पिज्जा, फ्रेंच फ्राइज और बर्गर जैसी खाने की चीजों में ट्रांस फैट की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। इस तरह की ट्रांस फैट्स वाली खाने की चीजें हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या को बढ़ाने का काम कर सकती हैं। ज्यादा नमक वाले फूड आइटम्स जैसे चिप्स भी आपकी सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं। हाई कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए आपको मिठाइयों का सेवन करने से भी बचना चाहिए। 

पड़ सकते हैं लेने के देने
अगर आपने हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में लापरवाही बरती तो आप दिल से जुड़ी बीमारियों का शिकार बन सकते हैं। हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या हार्ट अटैक के खतरे को भी बढ़ा सकती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फल, सब्जी और अनाज कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में कारगर साबित हो सकते हैं।




Source:

https://www.indiatv.in/health/foods-to-avoid-in-high-cholesterol-worst-foods-for-high-cholesterol-2024-10-02-1079946
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help