News Info
Go back
3 October, 2024, 06:25 AM
सुबह-सुबह खाली पेट पी जाएं इस ड्राई फ्रूट का पानी, मोटापे समेत कई समस्याओं के लिए रामबाण इलाज
क्या आप जानते हैं कि किशमिश का पानी आपकी सेहत के लिए कितना ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है? आइए इस ड्राई फ्रूट के पानी को डाइट में शामिल करने के सही तरीके के बारे में जानते हैं।
ड्राई फ्रूट्स के साथ-साथ कुछ ड्राई फ्रूट्स का पानी भी सेहत के लिए वरदान साबित हो सकता है। किशमिश एक ऐसा ड्राई फ्रूट है जिसका पानी पीकर आप सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को अलविदा कह सकते हैं। किशमिश के पानी में पाए जाने वाले तमाम तत्व आपकी वेट लॉस जर्नी को भी काफी हद तक आसान बना सकते हैं। अगर आप सही तरीके से इस ड्राई फ्रूट के पानी को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएंगे, तो आपकी सेहत पर ढेर सारे पॉजिटिव असर पड़ सकते हैं।
क्या है सही तरीका?
आयुर्वेद के मुताबिक किशमिश के पानी को सुबह-सुबह खाली पेट पीना चाहिए। इसके लिए आपको रात में एक कटोरी में पानी भरकर कुछ किशमिश को इस पानी में भिगोकर छोड़ देना है। अगली सुबह इस ड्राई फ्रूट के पानी से अपने दिन की शुरुआत करें। महज एक महीने तक इस नियम को फॉलो करें और खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर देखें।
मिलेंगे फायदे ही फायदे
मोटापे से छुटकारा पाने के लिए या फिर बढ़ते हुए वजन पर काबू पाने के लिए इस ड्राई फ्रूट का पानी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। किशमिश का पानी पीकर आप अपनी गट हेल्थ को काफी हद तक इम्प्रूव कर सकते हैं। पेट से जुड़ी तमाम समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए किशमिश का पानी पीने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा सुबह-सुबह किशमिश का पानी पीने से आपकी हड्डियों मजबूत बन सकती हैं। हार्ट हेल्थ के लिए भी किशमिश का पानी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है।
किशमिश में पाए जाने वाले तत्व
किशमिश का पानी पीने से आप अपनी इम्यूनिटी को भी मजबूत बना सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि किशमिश में कैल्शियम, आयरन, फाइबर, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स समेत कई पौष्टिक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। यही वजह है कि किशमिश और किशमिश का पानी आपकी ओवरऑल हेल्थ को काफी हद तक इम्प्रूव कर सकता है।
Source:
https://www.indiatv.in/health/drinking-kishmish-ka-pani-health-benefits-include-weight-loss-improves-heart-and-bone-health-2024-10-03-1080174




