News Info
Go back
30 September, 2024, 10:41 AM
काले चने खाने का सबसे सही तरीका, फौलादी बन जाएगा शरीर, दूर भागने लगेंगी ये बीमारियां
काले चने में पाए जाने वाले तमाम तत्व आपकी सेहत के लिए वरदान साबित हो सकते हैं। आइए काले चने को डाइट में शामिल करने के सबसे सही तरीके के बारे में जानते हैं।
काला चना आपकी ओवरऑल हेल्थ को काफी हद
तक इम्प्रूव कर सकता है। आयुर्वेद के मुताबिक हर रोज मुट्ठी भर काला चना खाकर आप कई गंभीर और जानलेवा बीमारियों के खतरे को कम कर सकते हैं। काले चने में प्रोटीन, विटामिन, कैल्शियम, फाइबर, मिनरल, आयरन आपकी सेहत को दमदार बनाने में कारगर साबित हो सकता है। अगर आप सही मात्रा में सही तरीके से काले चने को अपनी डाइट में शामिल करते हैं, तो आपकी सेहत को एक से बढ़कर एक कमाल के फायदे मिल सकते हैं।
खाएं भीगे हुए काले चने
भीगे हुए काले चने खाना सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। रात में काले चने को पानी में भिगोकर छोड़ दीजिए और फिर अगली सुबह इन्हें खा लीजिए। सुबह-सुबह भीगे हुए काले चने से अपने दिन की शुरुआत करने की आदत, आपके शरीर को फौलादी बना सकती है। भीगे हुए काले चने खाकर आप पूरे दिन एनर्जेटिक फील कर पाएंगे।
मिलेंगे फायदे ही फायदे
अगर आपके शरीर में खून की कमी पैदा हो गई है, तो भीगे हुए काले चने खाना शुरू कर दीजिए। इसके अलावा भीगे हुए चने आपकी गट हेल्थ के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं। कब्ज और अपच की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप काले चने को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। भीगे हुए काले चने दिल से जुड़ी गंभीर और जानलेवा बीमारियों के खतरे को भी कम कर सकते हैं।
वेट लॉस जर्नी को आसान बनाए
अगर आप अपने बढ़ते हुए वेट पर काबू पाना चाहते हैं, तो आपको भीगे हुए काले चने खाकर अपने दिन की शुरुआत करनी चाहिए। काले चने में पाए जाने वाले तत्व आपके कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी काफी हद तक कंट्रोल कर सकते हैं। डायबिटीज पेशेंट्स को भी भीगे हुए काले चने खाने की सलाह दी जाती है। इतना ही नहीं, भीगे हुए काले चने आपकी सेहत के साथ-साथ आपकी स्किन और आपके बालों के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकते हैं।
Source:
https://www.indiatv.in/health/how-to-eat-kala-chana-for-maximum-health-benefits-sehat-ke-liye-faydemand-bheega-hua-kala-chana-2024-09-29-1079377




