News Info

Go back
Yami Gautam की तरह सुबह-सुबह पिएं हल्दी वाला पानी, दूर हो जाएगी कई परेशानी

29 September, 2024, 02:13 PM

Yami Gautam की तरह सुबह-सुबह पिएं हल्दी वाला पानी, दूर हो जाएगी कई परेशानी

Haldi Pani Benefits : हल्दी वाला पानी सेहत के लिए टॉनिक की तरह होता है. यह कई समस्याओं को दूर कर सकता है. सुबह-सुबह खाली पेट इस पानी का सेवन शरीर को फिट और हेल्दी बना सकता है.

बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम (Yami Gautam) सुबह उठते ही एक खास तरह के ड्रिंक से अपने दिन की शुरुआत करती हैं, जिससे पूरे दिन फ्रेश-फ्रेश और एनर्जेटिक फील करती हैं. वह सुबह उठकर हल्दी वाला पानी पीकर खुद को फिट, हेल्दी और खूबसूरत बनाती हैं. इससे उन्हें कई अन्य फायदे (Turmeric Water Benefits) भी मिलते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं सुबह खाली पेट हल्दी वाला पानी पीने से क्या फायदे मिलते हैं

सुबह गुनगुने पानी में हल्दी मिलाकर पीने से कई तरह की पुरानी हेल्थ समस्याएं दूर हो सकती हैं. इस आदत से सेहत काफी सुधरती है. यह कई समस्याओं से बचा भी सकता है, इसलिए हेल्थ एक्सपर्ट्स इस पानी को पीने की सलाह देते हैं.

खराब खानपान और लाइफस्टाइल के चलते आजकल हार्ट डिजीज का रिस्क बढ़ रहा है. दिल की समस्याओं के सबसे बड़े कारण में से एक बैड कोलेस्ट्रॉल है, जो नसों में छिपकर बैठा है और ब्लड फ्लो को कम करता है. हल्दी वाला पानी बैड कोलेस्ट्रॉल को आसानी से साफ कर दिल की सेहत को हेल्दी बनाता है.

हल्दी एक आयुर्वेदिक औषधी माना जाता है, जिसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटीवायरल तत्व मिलते हैं. दोनों ही तत्व इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने पर काम करता है, जो बुखार, वायरस, इंफेक्शन से बचाने का काम करता है.

सुबह-सुबह खाली पेट हल्दी वाला पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है. इससे पेट की कई समस्याएं गायब हो सकती हैं. गैस, इनडाइजेशन और कॉन्स्टिपेशन जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है और गट हेल्थ भी अच्छी होती है.

मोटापा कंट्रोल करने के लिए सुबह हल्दी वाला पानी पी सकते हैं. हल्दी वाला पानी पीने से शरीर की मेटाबॉलिक रेट बढ़ती है और वेट लॉस तेजी से होता है. इससे आप फिट हो सकते हैं और कई समस्याएं दूर हो सकती हैं.

Source:

https://www.abplive.com/photo-gallery/lifestyle/health-actress-yami-gautam-drinks-turmeric-water-in-morning-know-its-benefits-in-hindi-2793736
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help