News Info
29 September, 2024, 01:11 PM
डायबिटीज को करना चाहते हैं कंट्रोल, तो डेली रूटीन में शामिल कर लीजिए ये जबरदस्त योगासन
कारगर साबित होगा पवनमुक्तासन
ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए पवनमुक्तासन का अभ्यास किया जा सकता है। पवनमुक्तासन न केवल डायबिटीज जैसी लाइलाज बीमारी को मैनेज करने में बल्कि आपकी गट हेल्थ को इम्प्रूव करने में भी कारगर साबित हो सकता है। इसके अलावा अगर आप गठिया के दर्द से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो भी पवनमुक्तासन को अपने डेली रूटीन में शामिल कर सकते हैं।
कर सकते हैं सर्वांगासन
आचार्य श्री बालकृष्ण के मुताबिक डायबिटीज पेशेंट्स को सर्वांगासन को अपने डेली रूटीन का हिस्सा बना लेना चाहिए। आप जितनी देर तक सर्वांगासन करेंगे, आपको उतनी ही देर के लिए शवासन में रिलैक्स भी करना चाहिए। सर्वांगासन आपके ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में भी कारगर साबित हो सकता है। इसके अलावा अगर आप मोटापे से छुटकारा पाना चाहते हैं तो भी सर्वांगासन को अपने डेली रूटीन में शामिल कर सकते हैं।
असरदार साबित होगा उत्तानपादासन
अगर आप डायबिटीज जैसी साइलेंट किलर बीमारी का शिकार बन चुके हैं, तो आपको उत्तानपादासन की प्रैक्टिस करनी शुरू कर देनी चाहिए। उत्तानपादासन आपकी ओवरऑल हेल्थ को काफी हद तक इम्प्रूव कर सकता है। इतना ही नहीं ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के साथ-साथ उत्तानपादासन आपके दिल की सेहत पर भी पॉजिटिव असर डाल सकता है।
Source:
https://www.indiatv.in/health/how-to-control-blood-sugar-level-best-yoga-asanas-for-diabetes-2024-09-28-1079135




