News Info

Go back
डायबिटीज का काल साबित हो सकती है इस फल की पत्तियां, सेहत के लिए वरदान से कम नहीं

7 September, 2024, 04:19 PM

डायबिटीज का काल साबित हो सकती है इस फल की पत्तियां, सेहत के लिए वरदान से कम नहीं

अगर आप भी डायबिटीज जैसी साइलेंट किलर बीमारी से जूझ रहे हैं तो आपके लिए अमरूद के फल की पत्तियां काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती हैं। आइए इस फल की पत्तियों के कुछ कमाल के फायदों के बारे में जानते हैं।

हेल्थ एक्सपर्ट्स अक्सर फलों का सेवन करने की सलाह देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ फलों के पत्ते भी आपकी सेहत पर ढेर सारे पॉजिटिव असर डाल सकते हैं? आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अमरूद के पत्ते डायबिटीज के साथ-साथ कई खतरनाक बीमारियों से लड़ने में मददगार साबित हो सकते हैं। अमरूद के पत्तों में विटामिन सी और पोटैशियम की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है जो आपकी ओवरऑल हेल्थ को काफी हद तक बूस्ट कर सकती है। 

डायबिटीज को मैनेज करने में असरदार
फाइबर रिच अमरूद के पत्ते ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में असरदार साबित हो सकते हैं। आयुर्वेद के मुताबिक अमरूद के पत्तों का अर्क न केवल ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में बल्कि डायबिटीज को मैनेज करने में भी कारगर साबित हो सकता है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आप खाने के बाद अमरूद की पत्तियों से बनी चाय पीना शुरू कर सकते हैं। 

किस तरह से कर सकते हैं कंज्यूम?
दादी-नानी के जमाने से अमरूद के पत्तों का इस्तेमाल हर्बल टी के तौर पर किया जा रहा है। एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर से भरपूर अमरूद के पत्ते आपकी गट हेल्थ को मजबूत बनाए रखने में भी मददगार साबित हो सकते हैं। अगर आप पेट से जुड़ी समस्याओं से खुद को बचाना चाहते हैं तो अमरूद के पत्तों को अपनी डाइट का हिस्सा बना लीजिए। इसके अलावा अमरूद के पत्ते आपकी इम्यूनिटी को भी काफी हद तक बूस्ट कर सकते हैं। 

कई गंभीर बीमारियों से लड़ने में कारगर
आचार्य श्री बालकृष्ण के मुताबिक अमरूद के पत्ते गठिया के दर्द से राहत दिलाने में भी मददगार साबित हो सकते हैं। इतना ही नहीं अमरूद के पत्तों में पाए जाने वाले तमाम पौष्टिक तत्व आपके हृदय को मजबूत बनाकर आपको हार्ट से जुड़ी जानलेवा बीमारियों की चपेट में आने से भी बचा सकते हैं। 






Source:

https://www.indiatv.in/health/what-are-the-health-benefits-of-guava-leaves-in-diabetes-and-to-control-blood-sugar-level-2024-09-07-1073593
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help