News Info
Go back
7 September, 2024, 07:12 AM
पाचन दुरुस्त और वजन कंट्रोल करने में मददगार है धनिया के बीज का पानी, ऐसे करें तैयार
धनिया आमतौर पर सूखे मसाले या पत्ती के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। दोनों ही तरीके से इसका इस्तेमाल खाने का स्वाद बढ़ा देता है। हालांकि स्वाद बढ़ने के साथ ही यह सेहत बनाने में भी काम आता है। रोजाना धनिया के बीज का पानी (coriander seeds water) पीने के कई फायदे मिलते हैं। आइए जानते हैं इसके फायदे और इसे बनाने का तरीका।
धनिया के बीज या जिसे सूखी धनिया भी कहते हैं, एक ऐसा अहम मसाला है, जो हर भारतीय किचन और लगभग हर करी या सूखी सब्जी में भी जरूर पाया जाता है। इसे तवे पर भून कर और क्रश कर के या फिर सीधे पीसकर पाउडर की तरह इस्तेमाल किया जाता है। इसके इस्तेमाल से हर सब्जी का जायका बढ़ जाता है। स्वाद बढ़ाने के साथ ही धनिया के ढेर सारे फायदे भी होते हैं, लेकिन क्या अपने कभी धनिया के पानी (coriander seeds water) के बारे में सुना है। अगर नहीं, तो आइए आज जानते हैं इसके कुछ फायदों के बारे में-
Source:
https://www.jagran.com/lifestyle/health-benefits-of-coriander-seeds-water-and-way-to-prepare-it-dhaniya-ke-beej-ke-pani-ke-fayde-23792295.html




