News Info
Go back
7 September, 2024, 07:10 AM
Yoga poses: पेट की लटकती चर्बी कम करने के लिए रोज 10 मिनट करें ये योगासन, जल्द ही दिखने लगेगा फायदा
पेट की चर्बी (Belly Fat) बढ़ना एक आम समस्या है जिससे कई लोग परेशान रहते हैं। ऐसा इनएक्टिव लाइफस्टाइल और खराब डाइट के कारण हो सकता है। पेट पर चर्बी इकट्ठा होने की वजह से मोटापा इनफर्टिलिटी और डायबिटीज जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ता है। इसलिए बेली फैट कम करने के लिए इस आर्टिकल में हम कुछ योगासन (Yoga Posses to reduce belly fat) बता रहे हैं। आइए जानें।
पेट की चर्बी बढ़ने के कारण कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।
इसे कम करने में योगासन मददगार हो सकते हैं।
योग करने से कई और शारीरिक और मानसिक फायदे भी मिलते हैं।
Yoga Poses to Reduce Belly Fat: दिनभर डेस्क पर बैठे रहने के कारण पेट की चर्बी बढ़ने लगती है। ये समस्या महिलाओं और पुरुषों दोनों में ही देखने को मिलती है। अब तो कम उम्र में भी लोगों की तोंद निकलने लगी है, जिसके कारण सेहत को तो नुकसान होता ही है। साथ ही, आत्मविश्वास भी कम हो जाता है। इसलिए पेट कम करने की जद्दोजहद (how to reduce belly fat) में लोग अक्सर ही लगे रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं योग (yoga poses) इसमें आपकी मदद कर सकता है।
योग के अनगिनत फायदों के बारे में तो आप जानते ही हैं। इससे कई शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य मिलते हैं। कई बीमारियों से बचाव में भी योग काफी फायदेमंद होता है। योग पेट की चर्बी कम करने में भी काफी मददगार होता है। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे योगासन बताने वाले हैं, जिनकी मदद से पेट कम होता है और पाचन में भी सुधार होगा।
Source:
https://www.jagran.com/lifestyle/health-10-minute-yoga-poses-to-reduce-belly-fat-get-visible-results-fast-23792528.html




