News Info

Go back
हार्ट स्ट्रोक की जोखिम को कम करती है नाशपाती, जानिए फायदे

28 July, 2015, 06:26 AM

हार्ट स्ट्रोक की जोखिम को कम करती है नाशपाती, जानिए फायदे

"इसके सेवन से हार्ट स्ट्रोक का खतरा 50 फीसदी कम होता है ��"र शरीर का ग्लूकोज ऊर्जा में बदल जाता है " बारिश के मौसम में आसानी से नाशपाती आसानी से उपलब्ध हो जाती है। ये खाने में तो अच्छी होती ही है, लेकिन इसके सेवन से आप कई तरह की बीमारियों से भी बच सकते हैं- 1. कोलेस्ट्रॉल: नाशपाती में मौजूद पैक्टिन नामक घुलनशील फाइबर कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करता है। 2. पाचन तंत्र: आयुर्वेद के अनुसार नाशपाती पाचन को दुरूस्त बनाती है। ये पचने में हल्की होती है, इसे खाने से आपको भारीपन नहीं लगता है। 3. प्यास करें दूर: अगर आप जल्दी थक जाते हैं तो नाशपाती आपको फायदा पहुंचा सकती है। नाशपाती जल्दी ऊर्जा देेती है, साथ ही ये प्यास बुझाने वाली और त्रिदोष नाशक होती है। 4. कैंसर: इसमें हाइड्रोऑक्सीनॉमिक एसिड होता है जो पेट के कैंसर को रोकने में मदद करता है। फाइबर पेट के कैंसर को बढ़ने से रोकता है और बड़ी आंत को ठीक रखता है। 5. मजबूत हडि्डयां: नाशपाती में बोरोन तत्व होता है जो हडि्डयों को मजबूत बनाता है। 6. हार्ट स्ट्रोक की जोखिम कम: इसके सेवन से हार्ट स्ट्रोक का खतरा 50 फीसदी कम होता है व शरीर का ग्लूकोज ऊर्जा में बदल जाता है। @http://www.patrika.com/news/diet-fitness/pear-reduce-danger-of-heart-stroke-know-more-benefits-1075241/

Source:

Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help