News Info

Go back
सुबह नाश्ते में उबालकर खा लें हरा चना छोलिया, शरीर में भर जाएगी ताकत, सॉलिड हो जाएगी बॉडी

6 September, 2024, 08:12 AM

सुबह नाश्ते में उबालकर खा लें हरा चना छोलिया, शरीर में भर जाएगी ताकत, सॉलिड हो जाएगी बॉडी

Hara Chana Benefits: चना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। रोज 1 मुट्ठी चना खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है और ब्लड शुगर भी कंट्रोल रहता है। सुबह नाश्ते में हरा चना उबालकर खा लें आपका शरीर एकदम फिट हो जाएगा।

खाने में चने को अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं। आप किसी भी तरह चना खा सकते हैं। भुने चने, उबले चने या फिर कच्चे और हरे चने को भी आप खा सकते हैं। वैसे तो कच्चे चना को लोग सब्जी के रूप में इस्तेमाल करते हैं, लेकिन आप इसे सुबह नाश्ते में उबाल कर भी खा सकते हैं। हरा चना को कुछ लोग छोलिया भी कहते हैं। इसका सीजन ठंड का होता है, लेकिन ये बारिश और गर्मी में भी अब मिल जाता है। ये चना विटामिन, मिनरल और प्रोटीन से भरपूर होता है। हरा चना खाने से शरीर को भरपूर पोषण मिलता है। इन्यूनिटी को मजबूत बनाने से लेकर ब्लड शुगर को कंट्रोल करने तक, ये हरा चना कई बीमारियों में फायदा करता है। जानिए रोज सुबह हरा चना खाने के फायदे।

हरे चने में पोषक तत्व
हरे चना को प्लांट बेस्ड फूड में सबसे शानदार माना गया है। ये पोषक तत्वों का भंडार है। हरा चना खाने से शरीर को भरपूर प्रोटीन, विटामिन ए, विटामिन सी और विटामिन ई मिलता है। हरे चने में विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स के बी1, बी2, बी3 और बी5, बी6 भी होते हैं इसके अलावा विटामिन K भी पाया जाता है।  चना खाने से फाइबर, आयरन, फॉस्फोरस, सोडियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, सेलेनियम, कैल्शियम जैसे मिनरल मिलते हैं। इसमें लो कैलोरी, फैट्स, कार्बोहाइड्रेट्स,डाइटरी फाइबर और फैटी एसिड्स पाए जाते हैं।

नाश्ते में हरा चना खाने के फायदे
इम्युनिटी बढ़ाए- हरे चने खाने से इम्युनिटी मजबूत होती है। इसमें शरीर को ताकतवर बनाने के लिए सभी जरूरी विटामिन और पोषक तत्व पाए जाते हैं। हरा चना खाने से आप किसी भी संक्रमण के खतरे से बच सकते हैं।

डायबिटीज में फायदा- हरा चना डाइटरी फाइबर से भरपूर होता है जिससे ब्लड शुगर लेवल को नॉर्मल किया जा सकता है। टाइप 2 डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। हरा चना खाने से ब्लड में ग्लूकोज और लिपिड प्रोफाइल को कंट्रोल किया जा सकता है।

पाचन रहेगा दुरुस्त- छोलिया यानि हरा चना फाइबर से भरपूर है। इसे खाने से पाचनतंत्र दुरुस्त होता है और कब्ज की समस्या दूर होती है। हरा चना खाने से पेट स्वस्थ रहता है।

आंखों के लिए फायदेमंद- हरा चना विटामिन ए से भरपूर होता जो आपकी आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है। इसके अलावा स्ट्रेस से भी बचाता है। आंखों में होने वाली दूसरी समस्याओं को दूर करने वाले विटामिन भी पाए जाते हैं।






Source:

https://www.indiatv.in/health/what-is-the-benefits-of-green-chana-chholiya-how-much-protein-is-in-green-chickpeas-2024-09-06-1073242
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help