News Info

Go back
कर्नाटक में महामारी घोषित हुआ ‘Dengue’, डॉक्टर ने बताया कैसे जानलेवा साबित हो सकती है ये बीमारी

6 September, 2024, 08:07 AM

कर्नाटक में महामारी घोषित हुआ ‘Dengue’, डॉक्टर ने बताया कैसे जानलेवा साबित हो सकती है ये बीमारी

Dengue मच्छरों से होने वाली एक गंभीर बीमारी है जो आमतौर पर बरसात में ज्यादा तेजी से फैलती है। कर्नाटक में इस बीमारी के बढ़ते मामलों को देखते हुए ही इसे महामारी (Dengue Epidemic Disease) घोषित कर दिया गया है। यह बीमारी गंभीर रूप ले सकती है अगर समय रहते इलाज न किया जाए। ऐसे में डॉक्टर ने बताया यह क्यों खतरनाक है और इससे कैसे बचाव करें।

Dengue एक गंभीर बीमारी है, जो अक्सर बरसात के दिनों तेजी से फैलती है।
कर्नाटक में इसके लगातार बढ़ते मामलों की वजह से इसे महामारी घोषित किया गया है।
ऐसे में इस बीमारी के गंभीर परिणामों से बचने के लिए इससे बचाव बेहद जरूरी है।

बरसात का मौसम यानी देर सारी बीमारियां और संक्रमण। इस मौसम में अक्सर विभिन्न तरह की बीमारियां लोगों को अपना शिकार बना लेती हैं। खासकर मच्छरों से होने वाली बीमारियों का प्रकोप इस मौसम में काफी बढ़ जाता है। डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, वेस्ट नाइल फीवर, जीका वायरस मच्छरों से होने वाली कुछ गंभीर बीमारियां हैं। इनमें से डेंगू सबसे आम, लेकिन खतरनाक बीमारी है, जिसके मामले इन दिनों कर्नाटक में तेजी से बढ़ते जा रहे हैं।

राज्य में डेंगू के बढ़ते मामलों के देखते हुए इसे महामारी घोषित (Dengue Epidemic In Karnataka) कर दिया गया है। मानसून आते ही देश-विदेश के इसके मामले बढ़ने लगते हैं। हर साल इस बीमारी की वजह से कई लोगों की जान तक चली जाती है। समय रहते अगर इसका इलाज और इससे बचाव न किया जाए, तो यह जान ले सकती है। ऐसे में इस बीमारी के घातक परिणाम और इससे बचाव के बारे में विस्तार से जानने के लिए हमने मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल गुड़गांव में क्रिटिकल केयर मेडिसिन डिपार्टमेंट में सीनियर रेजीमेंट डॉ. मुजम्मिल सुल्तान कोका से बातचीत की।



Source:

https://www.jagran.com/lifestyle/health-dengue-declared-an-epidemic-in-karnataka-know-its-potential-fatal-health-risks-and-prevention-tips-23790998.html
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help