News Info
Go back
6 September, 2024, 08:05 AM
हेल्दी समझ आप भी रोजाना पीते हैं Packaged Juices, तो एक्सपर्ट ने बताए शरीर पर इसके अनहेल्दी इफेक्ट्स
आपने अक्सर सुना होगा कि सेहतमंद रहने के लिए फल या इनसे बने जूस काफी फायदेमंद होते हैं। यह बात काफी हद तक सही भी है अगर आप ताजे फलों से बने जूस को पी रहे हैं। हालांकि बदलती जीवनशैली की वजह से इन दिनों लोगों के बीच Packaged Juices का चलन काफी बढ़ गया है। ऐसे में जानते हैं इनके नुकसान (Packaged Juice Side Effects)।
हेल्दी रहने के लिए लोग अक्सर जूस को अपनी डाइट में शामिल करते हैं।
हालांकि, कई लोग पैकेज्ड जूस को हेल्दी समझ रोजाना पीते हैं।
अगर आप भी उन लोगों में से एक है, तो इसके नुकसान एक बार जरूर जान लें।
हेल्दी और फिट रहने के लिए लोग अक्सर अपनी डाइट में फल-सब्जियां और जूस आदि शामिल करते हैं। सेहतमंद रहने के लिए कई लोग रोजाना जूस पीते हैं और इसे अपनी डाइट का अहम हिस्सा बनाते हैं। हालांकि, रोज की भागदौड़ और बिजी शेड्यूल की वजह से रोज ताजे फलों का रस पीना लगभग नामुमकिन सा हो गया है। ऐसे में लोगों के बीच पैक्ड जूस का चलन भी काफी बढ़ गया है।
यह स्वादिष्ट होने के साथ ही स्टोर करने में भी सुविधाजनक होते हैं, लेकिन सेहत के लिहाज से बिल्कुल भी हेल्दी नहीं होते हैं। अगर आप भी उन लोगों में से हैं, जो रोजाना पैक्ड जूस (Packaged Fruit Juice) पीते हैं, तो आज इस आर्टिकल में जानेंगे मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल गुड़गांव की हेड और चीफ न्यूट्रीशनिस्ट और डाइटीशियन डॉ. परमीत कौर के बताए पैक्ड जूस के नुकसान (Packaged Juice Side Effects))-
Source:
https://www.jagran.com/lifestyle/health-packaged-fruit-juice-is-unhealthy-for-your-health-know-its-side-effects-23791112.html




