News Info

Go back
Oral Health Care Tips: खराब ओरल हेल्थ छीन सकती है आपकी मुस्कान की चमक, कुछ हेल्दी आदतों से रखें इसका ध्यान

6 September, 2024, 07:56 AM

Oral Health Care Tips: खराब ओरल हेल्थ छीन सकती है आपकी मुस्कान की चमक, कुछ हेल्दी आदतों से रखें इसका ध्यान

हंसते-मुस्कुराते चेहरे कितने अच्छे लगते हैं लेकिन अगर दांतों या मसूड़ों से जुड़ी कोई परेशानी हो जाए तो मुस्कान छिन जाती है। इसलिए जरूरी है कि ओरल हेल्थ का ख्याल (Oral Health Care) रखा जाए। ये हमारी पूरी सेहत के लिए जरूरी है। इसलिए सुंदर मुस्कान बनाए रखने के लिए हम हेल्दी ओरल हेल्थ से जुड़ी हेल्दी आदतों (Oral Health Tips) के बारे में जानेंगे। आइए जानें।

ओरल हेल्थ का प्रभाव हमारी पूरी सेहत पर पड़ता है।
मसूड़ों और दांतों से जुड़ी परेशानियों से बचने के लिए ओरल हेल्थ का ध्यान रखना जरूरी है।
रोजमर्रा की कुछ आदतें ओरल हेल्थ को स्वस्थ रखने में मदद करती हैं।

Health Tips: अक्सर हम ओरल हेल्थ को नजर अंदाज कर देते हैं। इसके कारण दांत में कीड़े लगना, मसूड़ों से खून आना, दांत में दर्द आदि जैसी कई समस्याएं शुरू हो जाती हैं। ओरल हेल्थ का असर किसी न किसी तरह से हमारी पूरी सेहत पर पड़ता है। इसलिए अपनी मुस्कान की चमकान को बनाए रखने और स्वस्थ रहने के लिए जरूरी है कि हम अपनी ओरल हेल्थ का ख्याल रखें (Oral Health Care Tips)। इस आर्टिकल में हम दांतों और मसूड़ों की बीमारियों से बचने के लिए हम कुछ स्वस्थ मुंह की आदतों पर बातचीत करेंगे।

दिन में दो बार ब्रश करें
दिन में दो बार ब्रश करना सबसे जरूरी और असरदार ओरल हेल्थ से जुड़ी आदत है। एक नरम-ब्रिसल वाले टूथब्रश का उपयोग करें और फ्लोराइडयुक्त टूथपेस्ट के साथ ब्रश करें। ब्रश करते समय अपने दांतों के सभी सतहों को ध्यान से साफ करें, जिसमें दांतों के पीछे और मसूड़ों के पास की सफाई (Oral Health Care) भी शामिल है। हालांकि, ब्रश को ज्यादा जोर से न घिसें, नहीं तो मसूड़ें छिल सकते हैं।





Source:

https://www.jagran.com/lifestyle/health-oral-health-care-tips-it-is-crucial-for-overall-well-being-follow-these-healthy-habits-23791415.html
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help