News Info
Go back
6 September, 2024, 07:47 AM
Protein Rich Foods: प्रोटीन की कमी भी गिरा सकती है शरीर का ढांचा! बचने के लिए खाएं ये शाकाहारी फूड्स
अक्सर आपने सुना होगा कि मीट मछली ही प्रोटीन का बेहतरीन स्त्रोत हैं लेकिन आपको बता दें कि कुछ प्लांट-बेस्ड फूड आइटम्स (Protein Rich Foods) भी प्रोटीन की कमी को पूरा करने में मदद कर सकते हैं। अगर आप शाकाहारी हैं तो आपको इन चीजों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। इस आर्टिकल में हम इन्हीं फूड्स के बारे में जानेंगे।
प्रोटीन हमारे शरीर के लिए एक बेहद जरूरी पोषक तत्व है।
इसकी कमी के कारण शरीर के विकास में रुकावट और अन्य परेशानियां हो सकती हैं।
कुछ प्लांट-बेस्ड फूड्स भी प्रोटीन का बेहतरीन स्त्रोत होते हैं।
प्रोटीन इंसान शरीर के निर्माण और मरम्मत के लिए जरूरी पोषक तत्वों में से एक है। यह कई शारीरिक कार्यों जैसे एनर्जी बनाने, हार्मोन रिलीज करने और इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हर व्यक्ति की प्रोटीन की जरूरत अलग-अलग होती है, जो उनकी उम्र, वजन, और वो क्या-क्या एक्टिविटी करते हैं, इस पर निर्भर करता है। एक हेल्दी डाइट में अलग-अलग प्रोटीन स्रोतों (Protein Rich Foods) को शामिल करना जरूरी है, ताकि ये सुनिश्चित हो सके कि शरीर को सभी जरूर अमीनो एसिड मिलें।
प्रोटीन की कमी शरीर के ढांचें को गिरा सकता है। इसके लिए जरूरी है कि आप अपनी डाइट में प्रोटीन से भरपूर फूड्स को शामिल करें। आमतौर पर, प्रोटीन का सबसे बेहतरीन स्त्रोत मांस, अंडे और डेयरी प्रोडक्ट्स माने जाते हैं। लेकिन कई प्लांट बेस्ड फूड्स (Protein Rich Food For Vegetarians) भी प्रोटीन का बेहतर स्रोत हैं। आइए जानें किन प्लांट-बेस्ड फूड्स में प्रोटीन अच्छी मात्रा में पाया जाता है।
Source:
https://www.jagran.com/lifestyle/health-top-protein-rich-foods-for-vegetarians-check-list-here-23791642.html




