News Info

Go back
क्या सर्दी-जुकाम का इलाज कर सकता है मसालेदार खाना? डॉक्टर ने बताई पूरी सच्चाई

4 September, 2024, 06:55 AM

क्या सर्दी-जुकाम का इलाज कर सकता है मसालेदार खाना? डॉक्टर ने बताई पूरी सच्चाई

बरसात आते ही सर्दी-जुकाम के मामले तेजी से बढ़ने लगते हैं। ऐसे में इसके इलाज के लिए लोग अलग-अलग तरीके अपनाते हैं। मसालेदार खाना इन्हीं तरीकों में से एक है क्योंकि कई लोगों का मानना है कि मिर्च-मसाले वाले खाने से सर्दी का इलाज (Foods For Cold-cough) हो सकता है। ऐसे में इस बात की सच्चाई जानने के लिए हमने डॉक्टर की बात की।

मसालेदार खाना कई लोगों का पसंदीदा होता है।
कई लोगों का मानना है कि इससे सर्दी का इलाज होता है।
हालांकि, डॉक्टर ने बताया कि वह पूरी तरह सच नहीं है।

खाने का लुत्फ उठाने के लिए लोग अक्सर तरह-तरह के स्वाद वाले व्यंजन ट्राई कर सकते हैं। कुछ लोगों को जहां खट्टा खाना पसंद होता है, तो वहीं कुछ मीठे के शौकीन होते हैं। वहीं, दूसरी तरफ कुछ कम मिर्च-मसाले वाली चीजें पसंद करते हैं, तो वहीं कुछ लोगों को तेज मिर्च-मसाले वाला तीखा खाना पसंद होता है। मसालेदार तीखा खाना अक्सर स्वाद में काफी शानदार होता है, जिसकी वजह से कई लोग इसे खाना पसंद करते हैं।

हालांकि, कई लोगों का ऐसा मानना है कि स्वाद में बढ़िया लगने वाला तीखा खाना सर्दी-जुकाम का इलाज (Spicy Foods For Cold-cough) करने में भी फायदेमंद होता है। आपने अक्सर सर्दी-जुकाम होने पर लोगों को यह कहते सुना होगा कि कुछ तीखा खाने से इस समस्या से जल्दी राहत मिल सकती है। हालांकि, इस बात में कितनी सच्चाई है यह शायद ही किसी को पता हो। ऐसे में इसकी सच्चाई जानने के लिए हमने मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल गुड़गांव में हेड, चीफ न्यूट्रीशनिस्ट और डाइटीशियन डॉ. परमीत कौर से बातचीत की। आइए जानते हैं क्या कहते हैं डॉक्टर-



Source:

https://www.jagran.com/lifestyle/health-cold-cough-remedies-can-spicy-food-cure-colds-and-coughs-know-the-facts-here-23790452.html
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help