News Info

Go back
अर्थराइटिस की वजह से रिटायरमेंट का मन बना रहीं Saina Nehwal, समझें इस बीमारी के कारण, लक्षण और बचाव के उपाय

4 September, 2024, 06:53 AM

अर्थराइटिस की वजह से रिटायरमेंट का मन बना रहीं Saina Nehwal, समझें इस बीमारी के कारण, लक्षण और बचाव के उपाय

भारतीय बैडमिंटन की शान साइना नेहवाल (Saina Nehwal) जल्द ही अपने करियर को अलविदा कह सकती हैं। लंदन ओलंपिक में भारत के लिए पहला बैडमिंटन पदक जीतने वाली साइना अर्थराइटिस (Arthritis) के कारण काफी परेशान हैं। उन्होंने गगन नारंग के हाउस ऑफ ग्लोरी पॉडकास्ट में इस बात का खुलासा किया है। आइए समझें इस बीमारी के कारण लक्षण और बचाव के उपाय।

साइना नेहवाल ने गठिया के कारण बैडमिंटन से संन्यास लेने के संकेत दिए हैं।
उन्होंने लंदन ओलंपिक में भारत के लिए पहला बैडमिंटन पदक जीता था।
सानिया इस साल के अंत तक अपने भविष्य के बारे में फैसला ले सकती हैं।

गगन नारंग के हाउस ऑफ ग्लोरी पॉडकास्ट में साइना ने बताया कि गठिया के कारण वह पहले की तरह ट्रेनिंग नहीं कर पा रही हैं और उनकी तैयारी पर काफी असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा, "मैं अभी भी खेलना चाहती हूं, लेकिन शरीर साथ नहीं दे रहा है।" उन्होंने यह भी बताया कि वह इस साल के अंत तक अपने भविष्य के बारे में कोई फैसला ले सकती हैं।

गगन नारंग के साथ बातचीत में साइना नेहवाल ने बताया, "मुझे गठिया की समस्या है और मेरा कार्टिलेज काफी क्षतिग्रस्त हो गया है। इस वजह से, आठ-नौ घंटे तक लगातार खेलना मेरे लिए बहुत मुश्किल हो गया है। अगर आप सही तरह से तैयारी नहीं करते हैं तो ऐसे में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को कैसे चुनौती दी जा सकती है? मुझे किसी न किसी स्तर पर इस सच्चाई को स्वीकार करना होगा। क्योंकि दुनिया के शीर्ष खिलाड़ियों को टक्कर देने के लिए सिर्फ दो घंटे का अभ्यास पर्याप्त नहीं है।"



Source:

https://www.jagran.com/lifestyle/health-saina-nehwal-is-planning-to-retire-due-to-arthritis-understand-its-causes-symptoms-and-prevention-measures-23790478.html
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help