News Info

Go back
आप भी पूरे दिन पैरों में डटे रहते हैं जूते-चप्पल? तो हो जाएं सावधान! बढ़ सकती है परेशानी

3 September, 2024, 07:43 AM

आप भी पूरे दिन पैरों में डटे रहते हैं जूते-चप्पल? तो हो जाएं सावधान! बढ़ सकती है परेशानी

इसलिए आयुर्वेद के अनुसार प्रतिदिन थोड़ी देर घास पर नंगे पैर चलने की सलाह दी जाती है. जमीन पर नंगे पैर चलने से आप अपने तनाव को काफी हद तक कम कर सकते हैं.

हम में से कई लोग ऐसे होते हैं, जिन्हें हर समय जूते-चप्पल पहनने की आदत होती है. वो बिना चप्पल या जूते के एक कदम भी आगे चलने से भी घबराते हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि ये आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो आपको पूरे दिन जूते पहनने से बचना चाहिए. आइए जानते हैं कि हर समय जूते या चप्पल पहनने से आपकी सेहत को किस तरह के दुष्प्रभाव झेलने पड़ सकते हैं.

जोड़ों का दर्द-

स्टाइलिश जूते या चप्पल पहनने से आप कम उम्र में ही जोड़ों के दर्द से पीड़ित हो सकते हैं. हील वाले सैंडल पहनने से भी आपको जोड़ों में दर्द की समस्या हो सकती है. अगर आप खुद को ऐसी समस्याओं से बचाना चाहती हैं तो हील वाले सैंडल पहनने से बचें. याद रखें कि यदि आपके जूते या चप्पल खराब गुणवत्ता के हैं, तो इसका परिणाम आपके स्वास्थ्य को भुगतना पड़ सकता है.

हो सकती है हड्डी से जुड़ी समस्या-

हर समय जूते पहनने से आपके पैर जूतों के अंदर तंग रहते हैं. इस जकड़न के कारण आपके अंगूठे के नाखून के साथ-साथ अंगूठे के जोड़ की हड्डी भी बढ़ सकती है. इस स्थिति को हैमर टो के नाम से भी जाना जाता है. अगर आपके पैर हमेशा जूते या सैंडल में रहते हैं तो आपके अंगूठे की हड्डी भी टेढ़ी हो सकती है, इसलिए समय रहते सावधानी बरतना बहुत जरूरी है.

इन्फेक्शन हो सकता है-

अगर आप गठिया की समस्या से खुद को बचाना चाहते हैं तो हर समय जूते या चप्पल पहनना बंद कर दें. इसके अलावा आपकी इस आदत के कारण आपके पैरों में बैक्टीरियल इन्फेक्शन और फंगल पनपने की संभावना भी काफी हद तक बढ़ सकती है. दिन भर जूते-चप्पल पहनने से आपके पैरों को प्राकृतिक हवा नहीं मिल पाती है. आपके शरीर के साथ-साथ आपके पैरों को भी धूप और हवा की जरूरत होती है, नहीं तो इसका आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है.







Source:

https://www.india.com/hindi-news/health/do-you-wear-shoes-or-slippers-all-day-long-beware-of-these-health-issues-7208155/
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help