News Info

Go back
प्रेग्नेंसी के दौरान बच्चे को हो सकता है इन चीजों का सबसे ज्यादा खतरा, बरतें सावधानी

3 September, 2024, 07:37 AM

प्रेग्नेंसी के दौरान बच्चे को हो सकता है इन चीजों का सबसे ज्यादा खतरा, बरतें सावधानी

प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं कई बातों का ध्यान रखना पड़ता है, ऐसे में आज हम डॉक्टर से जानेंगे कि प्रेग्नेंसी के दौरान बच्चे को किस चीज से सबसे ज्यादा खतरा रहता है.

प्रेग्नेंसी एक ज़रूरी और सेंसिटिव समय होता है, जिसमें मां और बच्चे दोनों की सेहत का ख्याल रखना बहुत जरूरी होता है. इस दौरान कई चीजें ऐसी होती हैं जो बच्चे को खतरे में डाल सकती हैं. आइए डॉ. पूजा मेहता, (सीनियर डायरेक्टर और यूनिट हेड- ऑब्स्ट्रेटिक्स और गायनेकोलॉजी , मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल गुरुग्राम) से जानते हैं कि प्रेग्नेंसी के दौरान बच्चे को सबसे ज्यादा खतरा किस चीज से होता है.

1. मां का अनियमित खानपान: प्रेगनेंसी के दौरान मां को पौष्टिक आहार की जरूरत होती है. अगर मां सही पोषण नहीं लेती या भोजन में विटामिन, मिनरल्स और प्रोटीन की कमी होती है, तो इससे बच्चे के ग्रोथ पर असर पड़ सकता है. सही आहार न मिलने से बच्चे की शारीरिक और मानसिक ग्रोथ में कमी आ सकती है.

2. इन्फेक्शन : प्रेगनेंसी के दौरान मां को किसी भी प्रकार के इन्फेक्शन से बचना चाहिए. इन्फेक्शन से बच्चे को गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं. जैसे, फ्लू, बैक्टीरियल संक्रमण और अन्य बीमारियां बच्चे के विकास और स्वास्थ्य को इफ़ेक्ट कर सकती है.

3. ज़्यादा स्ट्रेस : मानसिक तनाव और चिंता भी बच्चे के स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल सकती है. तनाव से हार्मोनल बदलाव होते हैं, जो बच्चे के ग्रोथ को प्रभावित कर सकते हैं. इसलिए, प्रेग्नेंसी के दौरान मानसिक स्थिति को संतुलित रखना महत्वपूर्ण होता है.

4. धूम्रपान और शराब का सेवन: धूम्रपान और शराब का सेवन प्रेगनेंसी के दौरान बच्चे के लिए बहुत हानिकारक हो सकता है. इससे बच्चे में जन्मजात दोष, प्रीमैच्योर जन्म (समय से पहले जन्म) और वजन की कमी जैसी समस्याएं हो सकती हैं. इसके अलावा, बच्चे के विकास में भी बाधा उत्पन्न हो सकती है.

5. बिना सलाह के दवाइयां लेना : प्रेगनेंसी के दौरान किसी भी दवा का सेवन डॉक्टर की सलाह के बिना नहीं करना चाहिए. कई दवाइयां बच्चे के स्वास्थ्य पर नेगेटिव इफ़ेक्ट डाल सकती हैं. इसलिए, किसी भी दवा को लेने से पहले डॉक्टर से कंसल्ट करना जरूरी है.






Source:

https://www.india.com/hindi-news/health/what-are-some-factors-that-make-a-pregnancy-high-risk-know-from-doctor-7208194/
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help