News Info

Go back
स्किन पर क्यों होते हैं मस्से? डॉक्टर से जानें कि कौन से मस्से हो सकते हैं खतरनाक

3 September, 2024, 07:23 AM

स्किन पर क्यों होते हैं मस्से? डॉक्टर से जानें कि कौन से मस्से हो सकते हैं खतरनाक

हम में से अधिकतर लोगों को शरीर के किसी न किसी हिस्से में मस्से होने की शिकायत होती है, लेकिन क्या आपको पता है ये मस्से क्यों होते हैं? आइए डॉक्टर से जानते हैं.

मस्से होना बेहद कॉमन है, ये किसी को भी हो सकते हैं. ये एक कॉमन त्वचा की समस्या है, जो वायरस के कारण होती है. हालांकि कई बार ये मस्से खतरनाक साबित हो सकते हैं. ऐसे में आज हम डॉ. रुबेन भसीन पसी , (कंसलटेंट डर्माटोलॉजी , सी के बिरला हॉस्पिटल गुरुग्राम ) से जानेंगे कि मस्से क्यों होते हैं और कौन से मस्से खतरनाक होते हैं.

डॉ. रुबेन ये त्वचा की ऊपरी परत में ग्रोथ के रूप में प्रकट होते हैं और आमतौर पर शरीर के किसी भी हिस्से पर हो सकते हैं. मस्से की सरफेस खरीदरी, उभरी हुई और कभी-कभी घनी होती है. ये अक्सर हार्मफुल नहीं होते हैं लेकिन कभी-कभी ये असुविधाजनक या खतरनाक हो सकते हैं.

कारण –

मस्से का मुख्य कारण मानव पैपिलोमा वायरस (HPV) है. यह वायरस त्वचा के संपर्क में आने से फैलता है, जैसे कि किसी इन्फेक्टेड व्यक्ति के संपर्क में आना या पब्लिक वाली जगहों पर जैसे कि स्विमिंग पूल में नंगे पैर चलना. अन्य कारणों में इम्यून सिस्टम की कमजोरी, नियमित त्वचा की चोटें और जेनेटिक कारण भी शामिल हो सकती हैं.

मस्सों के प्रकार –

1.कॉमन मस्से (Common Warts): ये आमतौर पर हाथों और उंगलियों पर होते हैं. इनकी सरफेस खुरदुरी और कठोर होती है

2.प्लांटार मस्से : ये पैरों के तलवों पर होते हैं और चलते समय दर्द हो सकता है. ये गहरे और कठोर होते हैं.

3. फ्लैट मस्से – ये छोटे और चिकने होते हैं, अक्सर चेहरे और हाथों पर होते हैं

4.जेनिटल मस्से – : यह सेक्सुअल कांटेक्ट के माध्यम से फैलते हैं.

खतरनाक मस्से की पहचान-

1.आकृति और आकार: यदि मस्सा असामान्य रूप से बड़ा, असमान आकार का या बहुत जल्दी बढ़ रहा है.

2. कलर में चेंज – अगर मस्सा का रंग बदलता है, खासकर अगर यह काला, नीला या भूरा हो जाए

3. दर्द और रक्तस्राव: यदि मस्सा दर्दनाक है या उसमें से खून आता है

मस्से सामान्य होते हैं लेकिन सही पहचान और उपचार के लिए डॉक्टर से कंसल्ट करना आवश्यक है. त्वचा के स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए नियमित त्वचा की जांच और सही उपचार ज़रूरी है.














Source:

https://www.india.com/hindi-news/health/why-are-there-warts-on-the-skin-know-from-the-doctor-how-to-know-which-wart-is-dangerous-7214387/
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help