News Info
Go back
3 September, 2024, 07:05 AM
डायबिटीज के मरीज को सुबह भूलकर भी नहीं खानी चाहिए ये 3 चीजें, दिनभर शुगर कंट्रोल करने में आ जाएगी शामत
Avoid These Food In Morning In Diabetes: डायबिटीज में दिनभर ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखना बड़ी चुनौती होती है। ऐसे में आपको भूलकर भी सुबह इन 3 चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे शुगर कंट्रोल करना मुश्किल हो जाएगा।
भारत में ज्यादातर लोग नाश्ते में पराठा, पूरी, ब्रेड और जूस जैसी चीजों को शामिल करते हैं। इन चीजों को हेल्दी मानकर खाने वाले लोगों को ये जानकर हैरानी होगी कि डायबिटीज के मरीज के लिए इस तरह का नाश्ता सबसे ज्यादा खराब साबित होता है। डायबिटीज के मरीज को सुबह उठकर इन चीजों के सेवन से दूर रहना चाहिए। अब सवाल उठता है कि डायबिटीज के मरीज नाश्ते में क्या खाएं? जिससे दिनभर उनका ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहे। अगर आप सुबह उठकर ब्रेड बटर या जैम टोस्ट खाते हैं तो ये सबसे बड़ी गलती करते हैं।
न्यूट्रिशनिस्ट और डाइटीशियन स्वाति सिंह की मानें तो सुबह उठकर फलों का जूस, ब्रेड, टोस्ट, शहद, पूरी परांठा और बिस्कुट जैसी चीजें का सेवन सेहत के लिए ठीक नहीं है। खासतौर से डायबिटीज के मरीज के लिए ये सबसे खराब चीजों में से एक हैं। इस तरह का खाना सुबह ही शरीर में ब्लड शुगर लेवल को हाई कर देता है। जानिए डायबिटीज के मरीज को कौन सी चीजें बिल्कुल नहीं खानी चाहिए?
डायबिटीज के मरीज नाश्ते में न खाएं ये चीजें
सफेद ब्रेड- डायबिटीज के मरीज को सुबह सफेद ब्रेड का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। व्हाइट ब्रेड का ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी हाई होता है और ये प्रोसेस्ड फूड होने के कारण अपने सारे पोषक तत्व और फाइबर को नष्ट कर देता है। सफेद ब्रेड डायबिटीज में नुकसानदायक है।
फलों का जूस- नाश्ते में जूस पीना लोग फायदेमंद मानते हैं, लेकिन हेल्थ एक्सपर्टस ब्रेकफास्ट में जूस पीना ठीक नहीं मानते हैं। इससे शरीर में शुगर का लेवल बढ़ता है। जूस में फाइबर न के बराबर होता है। खाली पेट जूस पीना डायबिटीज में नुकसानदायक साबित होता है।
कॉर्न फ्लेक्स और मूसली- कुछ लोग नाश्ते में कॉर्न फ्लेक्स, मूसली और सेरेल्स खाते हैं। ये प्रोटीन से भरपूर हो सकते हैं लेकिन कई बार इनमें शुगर भी होती है। इसलिए खाने से पहले चेक कर लें। बिना शुगर वाले ये नाश्ता खा सकते हैं।
Source:
https://www.indiatv.in/health/what-should-a-diabetic-not-eat-for-breakfast-avoid-these-3-food-in-diabetes-2024-09-03-1072400




