News Info

Go back
बुढ़ापे को कोसों दूर रखेंगे ये फूड्स, शीशे जैसी चमकती त्वचा के लिए आज ही करें डाइट में शामिल

3 September, 2024, 06:57 AM

बुढ़ापे को कोसों दूर रखेंगे ये फूड्स, शीशे जैसी चमकती त्वचा के लिए आज ही करें डाइट में शामिल

चमकती और जवां त्वचा की ख्वाहिश किसे नहीं होती। इसके लिए हम कई स्किन केयर प्रोडक्ट्स का भी इस्तेमाल करते हैं लेकिन सिर्फ इतना काफी नहीं है। त्वचा का असली निखार सही पोषण से आता है। इसलिए इस आर्टिकल में हम कुछ ऐसे फूड्स (foods for young and glowing skin) के बारे में बता रहे हैं जिनसे स्किन लंबे समय तक जवां रहती है और ग्लोइंग नजर आती है।

हमारे खाने का असर हमारी त्वचा पर भी पड़ता है।
इसके लिए आपको अपनी डाइट में कुछ हेल्दी फूड्स को शामिल करना चाहिए।
ये फूड्स कोलाजेन बढ़ाने और एजिंग के लक्षण कम करने में मदद करते हैं।

 हम सभी चाहते हैं कि हमारी त्वचा हमेशा जवां और चमकदार दिखे। यह न केवल हमारे आत्मविश्वास को बढ़ाता है, बल्कि हमारे अच्छे स्वास्थ्य का भी संकेत है। त्वचा की देखभाल के लिए हम अक्सर महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमारी डाइट भी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है? कुछ फूड आइटम्स (foods for young and glowing skin) में ऐसे पोषक तत्व होते हैं, जो त्वचा को हाइड्रेटेड, कोलाजेन युक्त और चमकदार बनाए रखने में मदद करते हैं। आइए जानें उन फूड आइटम्स के बारे में, जो आपकी त्वचा को जवां बनाए रखने में सहायक हो सकते हैं।

एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर फल और सब्जियां
एंटीऑक्सिडेंट फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं, जो त्वचा को नुकसान पहुंचाते हैं और समय से पहले बुढ़ापे का कारण बनते हैं। इनमें विटामिन-सी, ई और ए शामिल हैं।



Source:

https://www.jagran.com/lifestyle/health-foods-to-nourish-your-skin-and-maintain-a-youthful-glow-23789634.html
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help