News Info

Go back
सुबह शरीर में दिखें ये लक्षण तो चेक कर लें बीपी, धमनियो में ब्लड का प्रेशर हो सकता है हाई

2 September, 2024, 08:31 AM

सुबह शरीर में दिखें ये लक्षण तो चेक कर लें बीपी, धमनियो में ब्लड का प्रेशर हो सकता है हाई

High BP Symptoms In Morning: सुबह उठते ही कई बार चक्कर से आने लगते हैं या फिर सिर में भारीपन बना रहता है। ये लक्षण सेहत के लिए ठीक नहीं है। बीपी हाई होने पर कई बार ऐसे लक्षण महसूस होते हैं। जानिए सुबह ब्लड प्रेशर बढ़ने पर शरीर में क्या लक्षण नजर आते हैं?

हाई ब्लड प्रेशर एक गंभीर समस्या हैं, जिसमें बड़ी संख्या में लोग पीड़ित हैं। खराब लाइफस्टाइल के चलते युवाओं को बीपी की समस्या तेजी से होने लगी है। जब शरीर में ब्लड का दबाव 90/140 या इसके उपर पहुंचने लगता है तो धमनियो में खून का प्रेशर काफी बढ़ जाता है। वैसे तो दिनभर में ब्लड प्रेशर कई बार बढ़ता और घटता है, लेकिन यदि ऐसा लंबे समय तक होता रहे तो आपको इसे गंभीरता से लेना जरूरी है। हाई ब्लड प्रेशर होने पर शरीर में कई ऐसे लक्षण नजर आते हैं जिससे समझा जा सकता है कि बीपी हाई हो रहा है। सुबह शरीर में इनमें से कोई भी लक्षण नजर आए तो एक बार अपना बीपी जरूर चेक कर लें।

दरअसल ब्लड प्रेशर बढ़ने से सेहत पर गंभीर असर पड़ता है। इस स्थिति में हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ता है। इसके अलावा हाई बीपी हार्ट अटैक और स्ट्रोक का बड़ा कारण बनता है। इसलिए ब्लड प्रेशर को गंभीरता से लेना जरूरी है। आप हाई बीपी को कुछ दवाओं को लाइफस्टाइल में बदलाव करके कंट्रोल कर सकते हैं। 

हाई ब्लड प्रेशर होने पर सुबह दिखते हैं ये लक्षण 
सुबह उठते ही सिर में दर्द
उठते ही हल्के चक्कर जैसे आना
छाती में हल्का दर्द होना
दिखने में परिवर्तन
सांस लेने में परेशानी 
पेशाब में खून आना
नाक से खून आना
ब्लड प्रेशर हाई होने के कारण
दरअसल हाई बीपी के कई कारण हो सकते हैं। जिसमें मुख्य कारण आपकी लाइफस्टाइल है। समय पर खाना न खाना, एक्सरसाइज न करना, बाहर का जंक फूड खाना, देर तक स्मार्टफोन का इस्तेमाल करना, सोने जागने का कोई नियम न होना ये सारी आदतें आपको उच्च रक्तचाप के खतरे की ओर ले जाती हैं। इसके अलावा कई दूसरे कारण भी हो सकते हैं जैसे आपका जेंडर, उम्र और आनुवांशिक कारण। ऐसा कई बार होता है कि लोगों को बीपी बढ़ने का लंबे समय तक पता ही नहीं चल पाता है और बिना किसी लक्षण के ब्लड प्रेशर बढ़ता रहता है। इसे हाइपरटेंशन कहा जाता है। 



Source:

https://www.indiatv.in/health/what-are-the-top-symptoms-of-high-blood-pressure-in-the-morning-2024-09-02-1072143
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help