News Info

Go back
विटामिन ई की कमी को दूर करने के लिए डाइट में शामिल करें खाने की ये चीजें, मिलेंगे फायदे ही फायदे

16 August, 2024, 07:23 AM

विटामिन ई की कमी को दूर करने के लिए डाइट में शामिल करें खाने की ये चीजें, मिलेंगे फायदे ही फायदे

क्या आपकी बॉडी में भी विटामिन ई की कमी हो गई है? अगर हां, तो आपको इस विटामिन की कमी को दूर करने के लिए खाने की कुछ चीजों को अपनी डाइट का हिस्सा बना लेना चाहिए।

लंबे समय तक शरीर में विटामिन ई की कमी रहने की वजह से आपकी ओवरऑल हेल्थ पर बुरा असर पड़ सकता है। इसलिए विटामिन ई की कमी के बारे में पता चलते ही आपको सावधानी बरतते हुए अपने डाइट प्लान में विटामिन ई रिच फूड आइटम्स को शामिल कर लेना चाहिए। अपनी डाइट में थोड़े-बहुत बदलाव कर आप इस विटामिन की कमी से छुटकारा पा सकते हैं। आइए खाने की कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में जानते हैं। 

ग्रीन वेजिटेबल्स- विटामिन ई की कमी को अलविदा कहने के लिए आपको हरी पत्तेदार सब्जियों को खाना शुरू कर देना चाहिए।

बादाम-अखरोट- विटामिन ई की कमी को दूर करने के लिए अक्सर बादाम-अखरोट खाने की सलाह दी जाती है। बादाम-अखरोट आपकी ओवरऑल हेल्थ के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है।

फल- अगर आप चाहें तो एवोकाडो, कीवी और आम जैसे फलों को भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं क्योंकि रेगुलरली इन फलों का सेवन करने से भी आपकी बॉडी में पैदा हुई विटामिन ई की कमी को दूर किया जा सकता है।

फैटी फिश- अगर आप नॉन वेजिटेरियन हैं, तो आप फैटी फिश को भी अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। दरअसल, फैटी फिश में विटामिन ई की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। 

मिलेंगे कमाल के फायदे
विटामिन ई रिच फूड आइटम्स आपके ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में कारगर साबित हो सकते हैं। पोषक तत्वों से भरपूर खाने की ये चीजें आपकी हार्ट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकती हैं। इतना ही नहीं इस तरह की चीजों को अपनी डाइट में शामिल कर आप अपनी स्किन की सेहत को भी काफी हद तक इम्प्रूव कर सकते हैं। 






Source:

https://www.indiatv.in/health/vitamin-e-deficiency-to-get-rid-of-this-eat-vitamin-e-rich-food-items-2024-08-15-1067796
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help