News Info
Go back
16 August, 2024, 07:14 AM
इस पौधे का एक पत्ता कई बीमारियों से कर सकता है बचाव, जानें इसे खाने के दमदार फायदे
आयुर्वेद के मुताबिक अगर आप इस पौधे के पत्ते को अपनी डाइट में शामिल कर लें, तो आप कई बीमारियों का शिकार बनने से बच सकते हैं। आइए औषधीय गुणों से भरपूर इस पत्ते के कुछ कमाल के फायदों के बारे में जानते हैं।
कुछ पौधों में पाए जाने वाले पोष्टिक तत्व आपकी ओवरऑल हेल्थ पर पॉजिटिव असर डाल सकते हैं। गिलोय का नाम भी इस तरह के फायदेमंद प्लांट्स की लिस्ट में शामिल है। गिलोय के पत्ते आपकी सेहत के लिए किसी वरदान से कम साबित नहीं होंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गिलोय के पत्तों में औषधीय गुणों को अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है, जो कई गंभीर बीमारियों से लड़ने में मददगार साबित हो सकती हैं।
डायबिटीज मैनेज करने में कारगर
डायबिटीज जैसी साइलेंट किलर बीमारी को मैनेज करने के लिए भी गिलोय का सेवन करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा पीलिया के इलाज के लिए भी गिलोय का इस्तेमाल किया जाता है। लिवर हेल्थ के लिए भी गिलोय का सेवन करना फायदेमंद साबित हो सकता है। अगर आप अपने लिवर को डैमेज होने से बचाना चाहते हैं तो गिलोय खाना शुरू कर दीजिए।
गट हेल्थ के लिए फायदेमंद
आचार्य श्री बालकृष्ण के मुताबिक गिलोय आपकी गट हेल्थ को काफी हद तक इम्प्रूव कर सकता है। अगर आप भी पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आपको गिलोय को अपनी डाइट का हिस्सा बना लेना चाहिए। गिलोय एसिडिटी कब्ज और बवासीर जैसी दिक्कतों के ट्रीटमेंट के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके अलावा गिलोय के पत्तों में पाए जाने वाले तत्व कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी के खतरे को भी कम कर सकते हैं।
गठिया के दर्द से मिलेगा छुटकारा
अगर आप गठिया के दर्द से छुटकारा पाना चाहते हैं तो अपनी डेली डाइट में गिलोय को शामिल कर लीजिए। इतना ही नहीं गिलोय के पत्ते हार्ट से जुड़ी जानलेवा बीमारियों के खतरे को भी कम कर सकते हैं। गिलोय के पत्तों के साथ-साथ गिलोय का काढ़ा और गिलोय का रस भी आपकी सेहत को काफी हद तक इम्प्रूव कर सकता है।
Source:
https://www.indiatv.in/health/giloy-magical-health-benefits-leaves-of-giloy-plant-can-prevent-these-diseases-2024-08-15-1067871




