News Info

Go back
नसों में चिपके बैड कोलेस्ट्रॉल को निकाल फेंकती है ये सफेद चीज, इस तरह कच्चा खाने से मिलता है फायदा

16 August, 2024, 07:10 AM

नसों में चिपके बैड कोलेस्ट्रॉल को निकाल फेंकती है ये सफेद चीज, इस तरह कच्चा खाने से मिलता है फायदा

How To Control Bad Cholesterol: हाई कोलेस्ट्रॉल हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा पैदा करता है। कोलेस्ट्रॉल को डाइट से काफी कंट्रोल किया जा सकता है। जानिए कौन सी चीजों के सेवन से गंदे कोलेस्ट्रोल को निकाल सकते हैं?

खराब लाइफस्टाइल आपके शरीर के कई अंगों पर असर डालती है। डायबिटीज से लेकर हाई कोलेस्ट्रॉल तक की समस्या लाइफस्टाइल के कारण बिगड़ती है और इसे लाइफस्टाइल से ही कंट्रोल किया जा सकता है। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर हार्ट अटैक और स्ट्रोल का खतरा बढ़ जाता है। शरीर में कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए सबसे पहले खाने-पीने में बदलाव करें। इसके लिए कुछ सब्जियां और आयुर्वेदिक उपायों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना लें। इससे शरीर रोग मुक्त और बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिलेगी। 

रोजमर्रा कि दिनचर्या में ऐसी चीजों को शामिल करें जिन्हें आप लंबे समय तक अपनी लाइफस्टाइल का हिस्सा बनाकर रख सकें। इसके लिए लहसुन काफी असरदार उपाय है। आप खाने में कच्चा लहसुन शामिल कर लें। इससे बैड कोलेस्ट्रॉल और बढ़े हुए ट्राइग्लिसराइड को आसान से कम किया जा सकता है। लहसुन को हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के भी असरदार माना जाता है। आप चाहें तो खाने में लहसुन की मात्रा बढ़ा लें या फिर लहसुन की चटनी और अचार को डाइट में शामिल करें। 

बैड कोलेस्ट्रॉल घटाने के लिए कैसे खाएं लहसुन 
हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीज को सुबह खाली पेट लहसुन खाना सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। लहसुन को आसानी से चबाकर खाया जा सकता है। अगर स्वाद कड़वा लगे तो ऊपर से थोड़ा पानी पी सकते हैं। इस तरह लहसुन खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल को कम किया जा सकता है। दरअसल कच्चे लहसुन में एलिसिन नामक तत्व होता है जो कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। साथ ही लहसुन खून को पतला भी करता है। इससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और हार्ट पर दबाव भी कम होता है। हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा भी कम होता है।

लहसुन और शहद के फायदे
लहसुन का स्वाद थोड़ा तीखा लगता है इसलिए जिन लोगों को लहसुन खाने में परेशानी होती है वो लहसुन को शहद के साथ भी खा सकते हैं। इसके लिए लहसुन को कली को शहद में डुबोकर खा लें। इससे लहसुन का स्वाद उतना कड़वा नहीं लगेगा और आपको कच्चा लहसुन खाने के सभी फायदे भी मिलेंगे। आप चाहें तो हफ्तेभर के लिए लहसुन को काट कर शहद के डब्बे में स्टोर कर लें। इसे आप पूरे हफ्ते आसानी से खा सकते हैं।






Source:

https://www.indiatv.in/health/how-to-use-raw-garlic-kachcha-lahsun-to-reduce-bad-cholesterol-triglycerides-in-hindi-2024-08-16-1067968
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help