News Info

Go back
चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाने के साथ ही ब्लड सर्कुलेशन भी बढ़ाता है Facial Yoga, मिलते हैं कई बेमिसाल फायदे

16 August, 2024, 06:33 AM

चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाने के साथ ही ब्लड सर्कुलेशन भी बढ़ाता है Facial Yoga, मिलते हैं कई बेमिसाल फायदे

योग सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसे अपनी रूटीन में शामिल करने से ढेरों फायदे मिलते हैं। बीते कई समय से योग लोगों को फायदा पहुंचाते आ रहा है। इसके कई प्रकार भी होते हैं जो अलग-अलग तरीकों से फायदा पहुंचाते हैं। Facial Yoga इन्हीं में से एक है जो अपने बेमिसाल फायदों की वजह से जाना जाता है। आइए जानते हैं Facial Yoga के फायदे।

योग हमारी शारीरिक और मानसिक सेहत को दुरुस्त रखता है।
यह सदियों से लोगों को सेहतमंद बनाता आ रहा है।
Facial Yoga इसका एक प्रकार है, जिसके कई फायदे होते हैं।

योग कई प्रकार के होते हैं, जिसमें फेस योग या फेशियल योग एक बेहद प्रचलित योग है। ये एक ऐसा योग है, जिसमें आप अपने चेहरे और गर्दन के मांसपेशियों की एक्सरसाइज करते हैं, जिसके कई फायदे हैं। चेहरे पर मौजूद ढेर सारी मांसपेशियां निरंतर बहुत काम करती हैं। इसलिए फेशियल योग जरूरी है, जिससे इन्हें रिलैक्स किया जा सके और इसके बेमिसाल फायदों का लाभ उठाया जा सके।

तो आइए जानते हैं कि क्या हैं फेशियल योग के फायदे-

फेशियल योग के गजब के फायदे-
फेशियल योग का असली मकसद होता है चेहरे का ब्लड फ्लो सुधार कर चेहरे पर एक चमक लाना।
फेशियल योग से चेहरे पर जब ब्लड फ्लो बढ़ता है, तो इस सर्कुलेशन से कॉलेजन का उत्पादन भी बढ़ता है। कॉलेजन स्किन को टाइट बनाए रखने में मदद करता है और फाइन लाइन और झुर्रियों से बचाता है, जिससे एजिंग की प्रक्रिया धीमी होती है।
ये अनावश्यक तनाव को कम करता है, जिससे तनाव के कारण चेहरे पर होने वाली असामयिक स्ट्रेस लाइन खत्म होती है। फेशियल योग फेस की स्किन और साथ ही दिमाग में हुई टेंशन को दूर करता है, जिससे स्ट्रेस लाइन दूर होती है।
ये फेशियल मांसपेशियों को मजबूत बनाता है और इन्हें टोन करता है, जिससे ये ऊपर की तरफ उठते हैं और अनावश्यक लटकते नहीं हैं। इसलिए इससे गाल ऊपर की तरफ टोन होते हैं और जॉ–लाइन अच्छे से डिफाइन होती है।
फेशियल योग स्किन ग्लो के आर्टिफिशियल तरीकों से बचाव करता है। लोग चेहरे पर ग्लो लाने के लिए न जाने कितने तरीके अपनाते हैं। क्रीम, पाउडर, ब्लीच और तमाम केमिकल युक्त मेकअप चेहरे की स्किन को बरबाद करते हैं। ऐसे में स्किन में ग्लो लाने के लिए फेशियल योग एक बेहद सुविधाजनक और नेचुरल तरीका है, जिसके ढेर सारे फायदे हैं।




Source:

https://www.jagran.com/lifestyle/health-benefits-of-doing-facial-yoga-daily-face-yoga-ke-fayde-23778946.html
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help