News Info

Go back
किस टाइम एक्सरसाइज करने से वजन होता है तेजी से कम? जानें सुबह-शाम या रात क्या है वर्कआउट का सही समय?

14 August, 2024, 07:25 AM

किस टाइम एक्सरसाइज करने से वजन होता है तेजी से कम? जानें सुबह-शाम या रात क्या है वर्कआउट का सही समय?

अपने आप को फिट रखने के लिए लोग सुबह, शाम जब भी समय मिलता है वर्कआउट करने लगते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वर्कआउट का भी एक सही समय होता है। हम आपको बताते हैं कि सुबह या शाम किस वक्त वर्कआउट करने से वजन तेजी से कम होता है?

इन दिनों लोगों में फिटनेस को लेकर जागरूकता बढ़ी है। मोटापे को कंट्रोल करने और अपने आप को फिट रखने के लिए लोग सुबह, शाम जब भी समय मिलता है वर्कआउट करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वर्कआउट का भी एक सही समय होता है। वर्कआउट सही समय पर करने से हमारे बॉडी को ज़्यादा फायदा मिलता है और वजन तेजी से कम होता है। चलिए, हम आपको बताते हैं सुबह या शाम किस वक्त वर्कआउट करने से वेट लॉस तेजी से होता है?

क्या है वर्कआउट का सही टाइम?
 एक्सरसाइज करने का सही समय व्यक्तिगत की पसंद और उसके शेड्यूल पर निर्भर करता है। लेकिन, वेट लॉस के लिए सुबह का वक्त सबसे अच्छा माना जाता है। सुबह के समय खाली पेट एक्सरसाइज करने से कैलोरी तेजी से बर्न होती है और शरीर का स्लो मेटाबॉलिज़्म रेट भी तेजी से बढ़ता है जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है। जर्नल ऑफ क्लिनिकल एंडोक्रिनोलॉजी एंड मेटाबॉलिज्म की एक रिसर्च के अनुसार सुबह खाली पेट एक्सरसाइज करने से वेट तेजी से लॉस होता है।

सुबह वर्कआउट करने का सही समय क्या है?
सुबह के समय एक्सरसाइज के लिए 6 से 8 तक का समय सबसे बेहतरीन है। अगर आप इन घंटों के बीच वर्कआउट करते हैं तो इससे बॉडी पूरे दिन एक्टिव रहती है साथ ही हार्ट की हेल्थ भी बेहतर होती है क्योंकि बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है।

सुबह एक्सरसाइज करने के फायदे:
सुबह एक्सरसाइज करने से सिर्फ मेटाबॉलिज़्म रेट ही नहीं बढ़ता है बल्कि दिल की सेहत भी सही रहती है। साथ ही एड्रेनालाईन हार्मोन का स्तर बढ़ता है जो वजन कम करने में मदद करता है। सुबह के समय  एक्सरसाइज से इंसुलिन लेवल बढ़ता है जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है साथ ही दिनभर ऊर्जावान महसूस करते हैं।

शाम में वर्कआउट के फायदे:
सुबह का समय वर्कआउट के लिए फायदेमंद है लेकिन इसका ये मतलब नहीं है कि आप शाम या रात के समय एक्सरसाइज़ नहीं कर सकते हैं। आप चाहे जिस समय करें फायदा तो आपको होगा ही। अगर आप सुबह के समय बीजी रहते हैं तो शाम में अपना वर्कआउट स्किप न करें। 





Source:

https://www.indiatv.in/health/at-what-time-of-exercise-helps-in-reducing-weight-faster-know-what-is-the-right-time-to-workout-in-the-morning-evening-or-night-2024-08-13-1067420
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help