News Info

Go back
सोने से इतने घंटे पहले कर लें डिनर नहीं तो पेट से जुड़ी ये समस्याएं रातभर करेंगी परेशान, हालत हो जाएगी पस्ता

14 August, 2024, 07:23 AM

सोने से इतने घंटे पहले कर लें डिनर नहीं तो पेट से जुड़ी ये समस्याएं रातभर करेंगी परेशान, हालत हो जाएगी पस्ता

चलिए हम आपको बताते हैं सोने के कितने घंटे पहले आपको डिनर करना चाहिए और अगर ऐसा नहीं करते हैं तो आपका शरीर किन बीमारियों की चपेट में आ सकता है?

कई लोगों को देर रात में खाने की आदत होती है। कुछ लोग ऑफिस से लेट आते हैं तो इस वजह से देर रात में खाते हैं तो कुछ लोग शाम में ज़्याद नाश्ता कर लेते हैं तो रात में डिनर करते हैं। बता दें किसी भी परिस्थितियों में अगर आप देर रात में खाना खा रहे हैं तो ये आपकी सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक है। चलिए हम आपको बताते हैं सोने के कितने घंटे पहले आपको डिनर कर लेना चाहिए और अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपका शरीर किन बीमारियों की चपेट में आ सकता है?

रात में देर से खाना खाने पर हो सकती है पेट से जुड़ी ये समस्याएं:
अगर आप रात में 10 बजे के बाद खाना खाते हैं तो इससे पेट की कई समस्याएं पैदा हो सकती हैं। दरअसल, देर से डिनर करने से  गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स यानी एसिड रिफ्लक्स के शिकार हो सकते हैं।  इसमें पेट का ऐसिड या पित्त खाने की नली में आ जाता है। जिस वजह से अपच और सीने में जलन की शिकायत होती है। साथ ही ब्लोटिंग, गैस, बदहज़मी या फिर अपच जैसी पेट से जुड़ी परेशानियां भी ट्रिगर करती हैं।

देर रात डिनर करने पर ये अन्य समस्याएं भी होती हैं:
पाचन समस्याएं: देर रात खाना खाने से पाचनतंत्र पर बुरा प्रभाव पड़ता है जिससे कब्ज और एसिडिटी का खतरा बढ़ जाता है। देर से खाया खाना सही से पच नहीं पाता है जिस कारण एसिडिटी की समस्या होती है। 

नींद की समस्याएं: जो रात में देर से खाना खाते हैं उन्हें जल्दी नींद नहीं आती है और वे कई घंटों तक बिस्तर पर करवट बदलते रहते हैं।  ऐसे में नींद ना आने का कारण देर रात खाना खाना हो सकता है। 

वजन बढ़ना:  देर रात में खाना खाने से मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है जिसका सीधा असर आपके वजन पर पड़ता है।  स्लो मेटाबॉलिज्म कैलोरी को बर्न करने में उतना प्रभावी ढंग से कार्य नहीं कर पाता इसी वजह से वजन बढ़ने लगता है।

सोने से कितने घंटे पहले खाएं?
रात को सोने से 3 से 4 घंटे पहले डिनर कर लेना चाहिए। इससे आपका खाना आसानी से पच जाता है। खाने के बाद आधे घंटे वॉक भी करना चाहिए। इससे आप ऊपर बताए गए सभी समस्याओं से बचे रहेंगे। 






Source:

https://www.indiatv.in/health/have-dinner-3-hours-before-sleeping-otherwise-you-may-face-these-health-related-problems-in-hindi-2024-08-13-1067435
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help