News Info

Go back
सुबह उठकर कितने गिलास गुनगुना पानी पीना चाहिए? जान लें सही तरीका और इसके फायदे

14 August, 2024, 07:20 AM

सुबह उठकर कितने गिलास गुनगुना पानी पीना चाहिए? जान लें सही तरीका और इसके फायदे

Morning Water Drinking Rules: स्वस्थ रहने के लिए सुबह गुनगुना पानी पीने की सलाह दी जाती है। सुबह पानी पीने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। आइये जानते हैं सुबह उठकर आपको कितने गिलास पानी पीना चाहिए?

हेल्दी लाइफस्टाइल में एक आदत सुबह उठते ही शुमार कर लें। वो है गुनगुना पानी पीने की। सुबह खाली पेट सबसे पहले गुनगुना पानी पीना चाहिए। इस तरह दिन की शुरूआत करना स्वास्थ्य के लिहास से अच्छा माना जाता है। सुबह खाली पेट पानी पीने से पाचन बेहतर (Improve Digetion) बनता है। बॉडी डिटॉक्स होती है और शरीर में जमा विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। हालांकि सुबह पानी पीने का सही नियम और तरीका आपको पता होना चाहिए। सुबह उठकर कितने गिलास पानी पीना चाहिए। जिससे भरपूर फायदा मिल सकते आइये जानते हैं।

सुबह उठकर कितने गिलास पानी पीना चाहिए? 
सुबह सबसे पहले उठने के बाद आपको गुनगुना पानी पीना चाहिए। अगर उठते ही पानी नहीं पीना तो ब्रश करने के बाद कम से कम 2-3 गिलास पानी पी लें। इसे आदत बनाने में थोड़ा वक्त लगेगा, लेकिन आप सुबह 1 गिलास पानी पीने से अपनी आदत बना सकते हैं। अगर आप बेड टी लेते हैं तो उससे पहले पानी जरूर पीएं। सुबह आपको गुनगुना पानी ही पीना चाहिए। इससे ज्यादा फायदा मिलते हैं। गुनगुना पानी पीने से पेट साफ होता है और सुबह ही आपके शरीर में पानी की कमी पूरी हो जाती है।

सुबह ठंडा या गर्म कैसा पानी पीना चाहिए?
आपको एक साथ 2-3 गिलास पानी पीने की जरूरत नहीं है। थोड़ा गैप करके भी आप पूरा पानी खत्म कर सकते हैं। पानी हमेशा बैठकर और सिप-सिप करके पीना चाहिए। सुबह के वक्त किसी भी मौसम में गुनगुना पानी ही पानी चाहिए। पानी पीने के आधा घंटे बाद आप दूसरी कोई चीज खा सकते हैं।

सुबह गुनगुना पानी पीने के फायदे 
सबसे पहले पानी पीने से पाचन बेहतर होता है। शरीर को पोषक तत्वों को तोड़ने में मदद करता है।

अगर आप सुबह भरपूर पानी पी लेते हैं तो इससे ऊर्जा का लेवल ठीक बना रहता है और दिनभर एनर्जेटिक फील करते हैं।

गर्मियों में सुबह पानी पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है और रातभर पानी न पीने का लंबा गैप खत्म होता है।

सुबह उठकर शरीर के नेचुरल सिस्टम के एक्टिव बनाने के लिए पानी पीना फायदेमंद है इससे मेटाबॉलिज्म भी बढ़ाता है।

सुबह खाली पेट पानी पीने से शरीर और दिमाग में ऑक्सीजन की सप्लाई में सुधार आता है जिससे दिमाग अच्छा काम करता है।

बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए भी सुबह के वक्त पानी पीने की सलाह दी जाती है। इससे लिवर और किडनी पर कम दबाव पड़ता है

स्किन के लिए भी सुबह खाली पेट पानी पीना फायदेमंद माना जाता है। इससे त्वचा ग्लोइंग बनती है।










Source:

https://www.indiatv.in/health/how-many-glasses-of-luke-warm-water-should-drink-in-the-morning-2024-08-13-1067298
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help