News Info

Go back
एक दूसरे का जूठा खाना सेहत पर पड़ सकता है भारी, जानें साइड इफेक्ट्स और सुधार लें अपनी ये आदत

14 August, 2024, 07:13 AM

एक दूसरे का जूठा खाना सेहत पर पड़ सकता है भारी, जानें साइड इफेक्ट्स और सुधार लें अपनी ये आदत

क्या आप भी बिना सोचे-समझे किसी का भी जूठा खा लेते हैं? अगर हां, तो आपको अपनी इस आदत को सुधार लेना चाहिए वरना आपको लेने के देने भी पड़ सकते हैं।

क्या आप जानते हैं कि किसी का भी जूठा खाना खाने की वजह से आपकी तबीयत खराब हो सकती है? अगर नहीं, तो जूठा खाने के कुछ खतरनाक साइड इफेक्ट्स के बारे में जानकर आप भी अपनी इस आदत को छोड़ देंगे। कहा जाता है कि जूठा खाने से प्यार बढ़ता है। प्यार बढ़े न बढ़े, लेकिन किसी का जूठा खाना खाने से सेहत से जुड़ी कई समस्याओं का खतरा तो जरूर बढ़ सकता है। आइए जानते हैं कि हेल्थ एक्सपर्ट्स अक्सर किसी का जूठा खाना खाने से मना क्यों करते हैं। 

हो सकती है एलर्जी
अगर आप किसी की थाली से खाना खा रहे हैं तो आपको एलर्जी होने की संभावना काफी हद तक बढ़ सकती है। एलर्जी की वजह से आप बीमार पड़ सकते हैं यानी आपकी सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। तबीयत को खराब होने से बचाने के लिए किसी का भी जूठा खाने से परहेज करना जरूरी है। 

इंफेक्शन का खतरा
अगर आप किसी का जूठा खाते हैं और उस शख्स को किसी भी तरह की संक्रमित बीमारी है तो आप भी इंफेक्शन की चपेट में आ सकते हैं। एक ही थाली में खाना खाने से आपको इंफेक्शन होने का खतरा काफी हद तक बढ़ सकता है। इसलिए आपकी सेहत के लिए बेहतर यही है कि आप किसी के साथ भी अपनी खाने की थाली को शेयर करने से बचें। 

गट हेल्थ पर पड़ सकता है बुरा असर
अगर आप किसी दूसरे की थाली से खाना खा रहे हैं तो आप उस थाली की साफ-सफाई के बारे में अंदाजा नहीं लगा सकते हैं। जिस बर्तन में खाना परोसा जा रहा है, अगर उसमें बैक्टीरिया या वायरस मौजूद हैं, तो आपकी गट हेल्थ पर बुरा असर पड़ सकता है। इसलिए पेट से जुड़ी तमाम समस्याओं से खुद को बचाए रखने के लिए किसी का भी जूठा खाना खाने से परहेज करें। 




Source:

https://www.indiatv.in/health/eating-jutha-khana-side-effects-on-health-improve-this-habit-before-it-is-too-late-2024-08-14-1067524
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help