News Info

Go back
नाश्ते में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, सेहत के लिए हैं जहर समान, इन बीमारियों को देती हैं न्योता

14 August, 2024, 07:12 AM

नाश्ते में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, सेहत के लिए हैं जहर समान, इन बीमारियों को देती हैं न्योता

Harmful Food Item In Breakfast: सुबह नाश्तें में हेल्दी चीजें खाने की सलाह दी जाती है, लेकिन ज्यादातर लोग ब्रेकफास्ट के साथ ही गलत खाने की शुरुआत कर देते हैं। कुछ ऐसी चीजें हैं जो नाश्ते में खाने से पेट के लिए जहर का काम करती हैं। इन चीजों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए।

सुबह नाश्ता हमारे दिन का पहला और सबसे जरूरी मील है। नाश्ते में हेल्दी चीजें शामिल करने की सलाह दी जाती है। हालांकि हर हेल्दी चीज सुबह खाली पेट फायदे करे ये भी जरूरी नहीं है। आपको ये पता होना चाहिए कि नाश्ते में क्या खाना चाहिए और किन चीजों से बचना चाहिए। एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित के पति डॉ. नेने, जो हार्ट, फेफड़े, अन्नप्रणाली और टेस्ट के सर्जन हैं वो अक्सर सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते रहते हैं। डॉ नेने लोगों के साथ लाइफस्टाइल और डाइट से जुड़ी जानकारी शेयर करते हैं। एक वीडियो में डॉक्टर नेने ऐसी चीजों के बारे में बताया है जो नाश्ते में नहीं खानी चाहिए। ये चीजें पेट के जहर से कम नहीं है। आइये जानते हैं ऐसी कौन सी चीजें हैं जो नाश्ते में नहीं खानी चाहिए?

डॉक्टर नेने ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए बताया है कि नाश्ते में सफेद ब्रेड, फलों का जूस, मीठा अनाज, प्रोसेस्ड मीट, मीठा दही जैसी चीजें खाने से बचना चाहिए।

सुबह के नाश्ते में क्या नहीं खाना चाहिए?
सफेद ब्रेड- ज्यादातर लोग नाश्ते में सफेद ब्रेड और बटर खाते हैं, जो सेहत के लिए बहुत ही हानिकारक हैं। सफेद ब्रेड मैदा से बनी होती है और लो क्वालिटी के कार्ब्स के साथ इन्हें प्रोसेस किया जाता है। व्हाइट ब्रेड खाने से ब्लड शुगर बढ़ने का खतरा रहता है। ये ब्रेड मोटापा बढ़ाती हैं और हार्ट संबंधी बीमारियों का खतरा पैदा करती हैं। अगर आप भी ब्रेड खाते हैं तो तुरंत बंद कर दें।

फलों का जूस- कुछ लोग नाश्ते में जूस पीना हेल्दी मानते हैं। जूस सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं लेकिन नाश्ते में फलों का जूस पीने से ब्लड शुगर बढ़ सकता है। जूस में फाइबर और दूसरे पोषक नष्ट हो जाते हैं जिससे भरपूर फायदा नहीं मिल पाता है। इन जूस में स्वीटनेस ज्यादा होती है जिससे वजन बढ़ता है। इसकी जगह आप फलों का सेवन करें।

मीठा दही- पराठे के साथ दही या फिर नाश्ते में कुछ लोग लस्सी या मीठा दही खाते हैं। इससे शरीर में शुगर की मात्रा बढ़ सकती है। रोजाना नाश्ते में मीठा दही खाने से डायबिटीज का खतरा बढ़ सकता है। इससे मोटापा भी बढ़ता है जो कई जोखिमों को पैदा करता है। इसलिए नाश्ते में मीठा दही नहीं खाना चाहिए।

प्रोसेस्ड मीट- ब्रेकफास्ट में प्रोसेस्ड मीट बिल्कुल भी नहीं खाना चाहिए। इससे पेट और कोलोरेक्टल कैंसर का रिस्क बढ़ जाता है। प्रोसेस्ड मीट हाई बीपी और शुगर की समस्या को जन्म दे सकता है। इसलिए नाश्ते में प्रोसेस्ड मीट का सेवन नहीं करना चाहिए।

मीठा अनाज- कुछ लोग नाश्ते में सीरियल्स या फिर स्वीट ग्रेन से बनी चीजें शामिल करते हैं। इससे शरीर में ज्यादा कार्बोहाइड्रेट पहुंचता है जिससे भूख और बीपी दोनों बढ़ने का खतरा रहता है। इस तरह के खाने से लॉन्ग टाइम में डायबिटीज और हार्ट की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।







Source:

https://www.indiatv.in/health/avoid-these-foods-in-breakfast-very-harmful-madhuri-dixits-husband-dr-nene-shared-on-instagram-2024-08-14-1067540
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help