News Info

Go back
शाम होते ही होंठों से लगा लेते हैं चाय की प्याली, तो डॉक्टर ने बताया किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज

14 August, 2024, 06:53 AM

शाम होते ही होंठों से लगा लेते हैं चाय की प्याली, तो डॉक्टर ने बताया किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज

चाय लगभग हर भारतीय की पहली पसंद है। यहां लोग बड़े चाव से इसे पीते हैं। सुबह उठने के साथ ही और दिन ढलते ही शाम में चाय की चुस्की का मजा उठाते हैं। हालांकि ज्यादा मात्रा में इसे पीने से सेहत को कई गंभीर नुकसान हो सकते हैं। खासकर शाम के वक्त कुछ लोगों को दूध वाली चाय (milk tea) पीने परहेज करना चाहिए।

चाय के शौकीन लोग किसी भी समय इसके लिए न नहीं करते हैं।
हालांकि, इसकी ज्यादा मात्रा सेहत के लिए हानिकारक हो सकती है।
खासकर शाम के समय कुछ लोगों को चाय पीने से परहेज करना चाहिए।

चाय की बात हो और हम भारतीयों का जिक्र न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। पूरे देश में यह सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली ड्रिंक है। चाय के शौकीन लोग इस कदर इसके दीवाने हैं कि उनके दिन की शुरुआत एक कप चाय के साथ होती है और दिन ढलता भी चाय की चुस्की के साथ ही है। कुछ लोग जहां सुबह-शाम इसे पीना पसंद करते हैं, तो वहीं कुछ लोगों को दिनभर में कई बार चाय पीने का आदत होती है।

हालांकि, ज्यादा मात्रा में इसे पीना हमेशा से ही हानिकारक रहा है। खासकर शाम के वक्त चाय पीने के गंभीर नुकसान हो सकते हैं। ऐसा हम नहीं खुद डॉक्टर का कहना है। दरअसल, डॉक्टर दीक्षा भावसार सालवीय ने अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट को शेयर यह बताया कि किन लोगों को शाम की चाय पीनी चाहिए और किन लोगों को इससे परहेज करना है।

शाम में चाय पीने के प्रभाव क्या है?
मेडीकल साइंस के मुताबिक अच्छी नींद के लिए के लिए सोने से 10 घंटे पहले तक कैफीन से परहेज करना काफी फायदेमंद होता है। साथ ही इससे परहेज करने से बेहतर तरीके से लिवर डिटॉक्स करने, कोर्टिसोल (सूजन) कम करने और स्वस्थ पाचन को बेहतर बनाने में भी मदद मिलती है। ऐसे में डॉक्टर ने बताए किसे पीनी चाहिए चाय और किसे नहीं-

किन लोगों को शाम की चाय से करना चाहिए परहेज?
ऐसे लोगों जिनकी नींद खराब हो जाती है या जो अनिद्रा से पीड़ित हैं, उन्हें शाम में इससे बचना चाहिए।
एंग्जायटी या तनाव से घिरे हुए लोगों को भी शाम में दूध वाली नहीं पीनी चाहिए।
अत्यधिक वात समस्या यानी ड्राई स्किन और बालों की समस्या से परेशान लोगों को भी शाम में चाय नहीं पीना चाहिएय़
वजन बढ़ाने की कोशिश में लगे लोगों को
भूख की समस्या से परेशान लोगों को भी नहीं पीना चाहिए।
अगर हार्मोनल समस्याओं से पीड़ित हैं।
अगर आपको कब्ज/एसिडिटी या गैस्ट्रिक से जुड़ी परेशानी है।
मेटाबॉलिक और ऑटो-इम्यून बीमारियों से पीड़ित लोग।
कम वजन वाले लोगों को
ऐसे में लोग, जो हेल्दी स्किन, बाल और गट हेल्थ पाने की इच्छा रखते हैं।
शाम में चाय पी सकते हैं ये लोग

ऐसे लोग जो नाइट शिफ्ट में काम करते हैं।
ऐसे लोग एसिडिटी या गैस्ट्रिक समस्या नहीं है।
अगर आपका पाचन स्वस्थ रहता है।
अगर आपको चाय की लत नहीं है।
नींद से जुड़ी कोई समस्या नहीं है।
रोजाना समय पर भोजन करने वाले लोग
जो आधी या 1 कप से कम चाय पीता हैं।






Source:

https://www.jagran.com/lifestyle/health-side-effects-of-drinking-milk-tea-in-evening-sham-me-doodh-wali-chai-pine-ke-nuksan-23777687.html
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help