News Info

Go back
पेट फूलने की समस्या से अक्सर रहते हैं परेशान, तो आज ही खाना शुरू कर दें ये फूड्स, तुरंत मिलेगा आराम

12 August, 2024, 07:52 AM

पेट फूलने की समस्या से अक्सर रहते हैं परेशान, तो आज ही खाना शुरू कर दें ये फूड्स, तुरंत मिलेगा आराम

क्या आपको भी अक्सर ब्लोटिंग या पेट फूलने की समस्या रहती है? अगर हां तो आपकी इस समस्या को दूर करने के लिए हम इस आर्टिकल में कुछ ऐसे घरेलू उपाय (Home Remedies for Bloating) बताए हैं। कुछ ऐसी चीजें होती हैं जिन्हें खाने से पाचन दुरुस्त होता है और आपको बेहतर भी महसूस होगा। आइए जानें क्या हैं वे चीजें।

पेट फूलने की समस्या काफी आम है।
इसके कारण भूख कम लगती है और असहज महसूस होता है।
ब्लोटिंग की समस्या को कम करने के लिए कुछ चीजों का सेवन कारगर साबित हो सकता है।

Foods to reduce bloating: आजकल अनहेल्दी खानपान और लाइफस्टाइल के कारण अक्सर पेट से जुड़ी समस्या होती रहती है, जिसमें ब्लोटिंग या पेट फूलने की प्रॉब्लम बहुत आम है। अक्सर खाना खाने के बाद लोगों को इस समस्या से जूझना पड़ता है। इस दौरान पेट एकदम टाइट और भारी लगता है। कई बार ब्लोटिंग पेट दर्द का कारण भी बनती है, जिससे व्यक्ति काफी असहज हो जाता है। यदि आपको भी अक्सर ब्लोटिंग या पेट फूलने की समस्या होती है, जो आपको अपनी डेली डाइट में कुछ चीजों को शामिल करना चाहिए। इससे आपको कुछ हद तक ब्लोटिंग से निजात मिल सकती है। तो आइए जानते हैं किन चीजों के सेवन से पेट फूलने की शिकायत को कम किया जा सकता है।

सौंफ
खाना खाने के बाद एक चम्मच सौंफ खाने से ब्लोटिंग की शिकायत कम हो सकती है। सौंफ में ऐसे कंपाउंड पाए जाते हैं, जो पाचन को दुरुस्त रखते हैं। साथ ही, पेट फूलने की समस्या को दूर करते हैं। इसके सेवन से गैस और कब्ज भी ठीक होती है।

अजवाइन
खाना खाने के बाद अजवाइन का सेवन भी पेट फूलने और गैस जैसी समस्या से छुटकारा दिलाता है। इसे आप सीधे या पानी में एक चम्मच उबालकर भी पी सकते हैं।

पपीता
पपीता पेट की समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। इसमें मौजूद पपाइन एंजाइम गैस, ब्लोटिंग जैसी समस्या से निजात दिलाता है। पपीते के सेवन से पाचन दुरुस्त रहता है।

दही
प्रोबायोटिक गुणों से भरपूर दही पेट के लिए अच्छा रहता है। इसके सेवन से पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे अपच, गैस, जलन आदि नहीं होता। ये गट में गुड बैक्टीरिया को बढ़ावा देता है, जिससे पाचन दुरुस्त रहता है।

अदरक
अदरक का सेवन भी आपको ब्लोटिंग से निजात दिला सकता है। इसकी एंटी-इंफ्लामेटरी प्रॉपर्टीज सूजन कम करने में मदद करते हैं। इसके साथ ही, इसके रोजाना सेवन से पाचन अच्छा रहता है।









Source:

https://www.jagran.com/lifestyle/health-foods-which-can-help-get-relief-from-bloating-23775905.html
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help