News Info

Go back
Myths Vs Facts : रात में सोने से पहले पानी पीने से हार्ट अटैक नहीं आता?क्या आपने भी सुनी है ये बात, जानें ये कितना सच

10 August, 2024, 07:11 AM

Myths Vs Facts : रात में सोने से पहले पानी पीने से हार्ट अटैक नहीं आता?क्या आपने भी सुनी है ये बात, जानें ये कितना सच

खराब लाइफस्टाइल,तनाव और खराब खानपान हार्ट से जुड़ी बीमारियों का कारण बन रहा है.कम उम्र में भी अचानक हार्ट अटैक आ रहा है.कुछ लोगों का मानना है कि रात में सोने से पहले पानी पीने से इससे बचा जा सकता है.

Heart Attack Myth : पानी पीना बेहद फायदेमंद होता है. पानी की पर्याप्त मात्रा से शरीर डिटॉक्स होता है और कई तरह की समस्याएं दूर होती हैं. दिन में भरपूर पानी पीनी चाहिए. हालांकि, रात में सोने से पहले पानी पीने को लेकर तरह-तरह के सलाह दी जाती है. कुछ लोगों का मानना है कि रात में सोने से पहले पानी पीने से हार्ट अटैक (Heart Attack) का खतरा नहीं रहता है.

ऐसे में आइए ऐसी बातों को लेकर 'एबीपी लाइव हिंदी' की खास पेशकश है Myth Vs Facts.  'Myth Vs Facts सीरीज' की कोशिश है कि आपको दकियानूसी बातों की दलदल से निकालकर आपतक सच्चाई पहुंचाना. जानते हैं  इस बात में कितनी सच्चाई है और रात में सोने से पहले पानी पीना चाहिए या नहीं...

Myth : क्या रात में सोने से पहले पानी पीने से हार्ट अटैक नहीं होता है

Fact : हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि पानी पीना सेहतमंद रहने का सबसे अच्छे तरीकों में से एक है लेकिन रात को सोने से पहले पानी पीने से हार्ट अटैक का खतरा कम होता है, इसमें बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है. इस भ्रम में बिल्कुल भी नहीं पड़ना चाहिए. एक्सपर्ट्स का माना है कि शुगर, किडनी, माइग्रेन और हार्ट पेशेंट को रात में सोने से ज्यादा पानी नहीं पीना चाहिए.

इन लोगों के लिए रात में नींद पूरा करना बेहद जरूरी होता है. ऐसे में पानी पीने से उन्हें बार-बार यूरिन आती है और उनकी नींद डिस्टर्ब होती है. नींद की कमी से दिल की बीमारियां जैसे हाई ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल बढ़ना और वेट गेन हो सकती है.

Myth : क्या जवान महिलाएं नहीं होती हार्ट डिजीज की शिकार

Fact : यह सबसे बड़ी गलतफहमी है कि जवान महिलाओं को हार्ट से जुड़ी बीमारियां नहीं होती हैं. इन दिनों कई यंग महिलाएं भी हार्ट अटैक और दिल की बीमारियों की शिकार हो रही हैं. बदलती लाइफस्टाइल और खानपान इस बीमारी का खतरा बढ़ा रहे हैं.

Myth : क्या एस्पिरिन की गोली हार्ट अटैक से बचा सकती है

Fact : डॉक्टर्स के मुताबिक, इस बात में भी कोई दम नहीं है कि एस्पिरिन की गोली हार्ट अटैक के रिस्क को कम कर देती है. इसकी वजह से कई साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं. बिना डॉक्टर की सलाह और मनमाने तरीके से एस्पिरिन लेने से शरीर में इंटरनल ब्लीडिंग का खतरा बढ़ जाता है. हार्ट अटैक रोकने के लिए एस्पिरिन की गोली लेना बेहद खतरनाक भी हो सकता है. इससे बचना चाहिए.









Source:

https://www.abplive.com/lifestyle/health/heart-disease-myths-facts-does-drinking-water-before-sleeping-at-night-reduce-heart-attack-risk-2756913
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help