News Info

Go back
लहसुन को इस तरह से करें अपनी डाइट में शामिल, दूर भाग जाएगी कोलेस्ट्रॉल की समस्या, हार्ट हेल्थ बन जाएगी दमदार

10 August, 2024, 06:46 AM

लहसुन को इस तरह से करें अपनी डाइट में शामिल, दूर भाग जाएगी कोलेस्ट्रॉल की समस्या, हार्ट हेल्थ बन जाएगी दमदार

लहसुन में पाए जाने वाले तत्व आपकी ओवरऑल हेल्थ को इम्प्रूव करने में कारगर साबित हो सकते हैं। क्या आप जानते हैं कि लहसुन की मदद से आप अपने कोलेस्ट्रॉल लेवल को काफी हद तक कंट्रोल कर सकते हैं?

अगर आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल भी बढ़ा हुआ रहता है तो आपको अपनी डाइट में लहसुन को जरूर शामिल कर लेना चाहिए। समय रहते कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल नहीं किया गया तो आपकी हार्ट हेल्थ बुरी तरह से डैमेज हो सकती है। 1mg वेबसाइट के मुताबिक लहसुन आपकी हार्ट हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। आयुर्वेद के मुताबिक लहसुन और गुड़ का कॉम्बिनेशन सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में असरदार साबित हो सकता है। 

कैसे कंज्यूम करें लहसुन?
कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने के लिए एक कटोरी में लहसुन को छीलकर रख दीजिए। अब इसमें एक स्पून गुड़ का पाउडर डालकर दोनों चीजों को अच्छी तरह से कूट लें। लहसुन और गुड़ से बनी ये चटनी आपकी हार्ट हेल्थ के लिए वरदान साबित हो सकती है। लहसुन और गुड़ में पाए जाने वाले तत्व कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में मददगार साबित हो सकते हैं। 

खाली पेट खाएं चटनी
हर रोज सुबह-सुबह लहसुन और गुड़ से बनाई जाने वाली इस चटनी को खाएं। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए खाली पेट महज एक स्पून लहसुन-गुड़ की चटनी खाएं और फिर पानी पी लें। दिल से जुड़ी गंभीर और जानलेवा बीमारियों से बचने के लिए भी इस चटनी का सेवन किया जा सकता है। 

मिलेंगे फायदे ही फायदे
लहसुन और गुड़, दोनों ही चीजों में औषधीय गुणों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। लहसुन और गुड़ का सेवन करने से आप अपनी गट हेल्थ को इम्प्रूव कर पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। इतना ही नहीं इन दोनों चीजों के कॉम्बिनेशन का सेवन कर आप अपनी स्किन हेल्थ को भी काफी हद तक इम्प्रूव कर सकते हैं।




Source:

https://www.indiatv.in/health/how-to-use-garlic-to-control-cholesterol-and-improve-heart-health-lehsun-gud-ke-fayde-2024-08-10-1066500
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help