News Info

Go back
बासी मुंह पानी पीना सेहत के लिए फायदेमंद है या नुकसानदायक, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

7 August, 2024, 07:03 AM

बासी मुंह पानी पीना सेहत के लिए फायदेमंद है या नुकसानदायक, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

इन समस्याओं से मिलता है छुटकार:

  • इम्यूनिटी होती है मजबूत: अगर आप सुबह के समय बासी मुंह पानी पीते हैं तो वह फायदेमंद होता है क्योंकि पूरी रात जो आपके मुंह के अंदर बैक्टीरिया कलेक्ट होता है वह आपके गट यानी पेट में चला जाता है। इस वजह से आपकी कमजोर इम्यूनिटी इंप्रूव होती है। साथ ही मल त्यागने में भी आसानी होती है। 

  • मल त्यागने में होती है आसानी: सुबह के समय बासी मुंह पानी पीने से पेट के अंदर जल्दी मूव करता है जिससे मल त्यागने में आसानी होती है और इससे आपकी गट हेल्थ भी बेहतर होती है। 

  • स्किन को मिलती है चमक: बासी मुंह पानी पीने से आपके बॉडी में जमे टॉक्सिन बाहर निकल जाते हैं जिससे आपकी स्किन को निखार मिलती है। 

ये है पीने का सही तरीका :

बासी मुंह पानी पीने के लिए सबसे ज़रूरी है कि आप रात के समय ब्रश कर के सोएं। जब आप रात के समय ब्रश कर के सोते हैं तो इससे आपके दांतों में जमे बैक्टीरिया निकल जाते हैं जिससे आपको दांतों से जुड़ी केविटी या टूथडिके जैसी समस्या नहीं होती है। और ऐसे में सुबह उठकर बासी पानी पीने से सभी बैक्टीरिया जो गट के अंदर इकट्ठे हुए हैं वो निकल जाते हैं जिससे आपकी इम्यूनिटी होती है मजबूत।

कुछ और न खाएं पियें बासी मुंह:

कई लोगों को लगता है कि अगर बासी मुंह पानी पी सकते हैं तो चाय या जूस क्यों नहीं...अगर आपक अंदर भी ये आदत है तो इसको बदल दें। क्योंकि इस वजह से आपके दांत खराब हो सकते हैं और कैविटी लग सकती है। 

Source:

https://www.indiatv.in/health/is-drinking-water-on-an-empty-stomach-beneficial-or-harmful-for-health-know-what-experts-say-2024-08-06-1065644
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help