News Info

Go back
ताकत बढ़ाने के लिए ही नहीं, कई समस्याओं को दूर करने के लिए रामबाण इलाज है शिलाजीत

7 August, 2024, 06:49 AM

ताकत बढ़ाने के लिए ही नहीं, कई समस्याओं को दूर करने के लिए रामबाण इलाज है शिलाजीत

क्या आपको भी यही लगता है कि शिलाजीत का इस्तेमाल सिर्फ ताकत बढ़ाने के लिए किया जा सकता है? अगर हां, तो आपको भी अपनी इस गलतफहमी को दूर कर लेना चाहिए।


औषधीय गुणों से भरपूर शिलाजीत आपकी ओवरऑल हेल्थ को काफी हद तक इम्प्रूव कर सकता है। शिलाजीत को ताकत बढ़ाने के लिए जाना जाता है। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शिलाजीत में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व आपकी ताकत को बढ़ाने के साथ-साथ आपकी सेहत को कई दूसरे फायदे भी पहुंचा सकते हैं। आइए शिलाजीत के कुछ कमाल के फायदों के बारे में जानते हैं। 


स्टैमिना बढ़ाने में कारगर

आचार्य श्री बालकृष्ण के मुताबिक शिलाजीत आपकी कमजोरी को दूर कर आपके स्टैमिना को बढ़ाने में कारगर साबित हो सकता है। पावर बढ़ाने के साथ-साथ शिलाजीत आपकी इम्यूनिटी को भी काफी हद तक इम्प्रूव कर सकता है। यानी अगर आप बार-बार बीमार पड़ने से बचना चाहते हैं तो शिलाजीत खाना शुरू कर दीजिए। पुरुषों को अक्सर शिलाजीत का सेवन करने की सलाह दी जाती है। 


दूर होगा जोड़ों का दर्द

अगर आप जॉइंट पेन की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं तो शिलाजीत आपके लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर शिलाजीत आपकी बोन हेल्थ को भी काफी हद तक इम्प्रूव कर सकता है। आयुर्वेद के मुताबिक डायबिटीज के मरीजों के लिए भी शिलाजीत काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। 


अस्थमा से पाएं छुटकारा

अस्थमा और एलर्जी से छुटकारा पाने के लिए आपको शिलाजीत का सेवन करना चाहिए। स्टैमिना बढ़ाने के लिए शिलाजीत का सेवन किया जाता है। शिलाजीत का सेवन कर आप पूरे दिन एनर्जेटिक महसूस कर पाएंगे। ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।





Source:

https://www.indiatv.in/health/shilajit-improves-stamina-magical-health-benefits-of-shilajit-2024-08-07-1065691
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help