News Info

Go back
सेहत दुरुस्त बनाएगा लाल नाशपाती, दिल का ख्याल रखने के साथ ही प्रेंग्नेसी में भी होगा लाभकारी

7 August, 2024, 06:39 AM

सेहत दुरुस्त बनाएगा लाल नाशपाती, दिल का ख्याल रखने के साथ ही प्रेंग्नेसी में भी होगा लाभकारी

नाशपाती कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है जिसे डाइट में शामिल करने से सेहत को ढेरों फायदे मिलते हैं। लाल नाशपाती इसी का एक प्रकार है जो कई सारे गुणों से भरपूर होता है। इसे खाने से पाचन तंत्र बेहतर होता है और दिल को भी सेहतमंद बनाता है। साथ ही यह प्रेग्नेंट महिलाओंं के लिए भी काफी गुणकारी होता है।

नाशपाती स्वादिष्ट होने के साथ ही सेहत के लिए भी फायदेमंद है।
लाल नाशपाती इसी की एक किस्म है, जो गुणों से भरपूर होता है।
इसे खाने से इम्युनिटी तो बढ़ती ही है, साथ ही अन्य कई फायदे भी मिलते हैं।

पोषक तत्वों से भरपूर फल हमारी सेहत के लिए काफी गुणकारी माने जाते हैं। इन्हें डाइट में शामिल करने से कई समस्याओं से राहत मिलती है। यही वजह है कि डॉक्टर्स से लेकर बड़े-बुजुर्गों तक, हमें फल खाने की सलाह देते हैं। हर मौसम में अलग-अलग तरह के फल मिलते हैं, जिन्हें डाइट में शामिल करने से ढेरों फायदे मिलते हैं। Red Pears यानी लाल नाशपाती इन्हीं में से एक है, जो अक्सर बरसात के मौसम में आते हैं।

यह गुणों से भरपूर होते हैं और खाने में बेहद स्वादिष्ट भी। इसे अपनी डाइट में शामिल करने से कई समस्याओं से राहत मिलती है। हालांकि, बेहद कम लोग ही इससे होने वाले फायदे के बारे में जानते हैं। अगर आप भी उन लोगों में से हैं, जो इसके फायदों से अनजान हैं, तो आइए जानते हैं लाल नाशपाती के कुछ फायदे-

इम्युनिटी बढ़ाए
विटामिन सी से भरपूर होने की वजह से लाल नाशपाती इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट इफेक्ट इम्युनिटी को बढ़ावा देने में मदद करते हैं। साथ ही इसमें कॉपर की भी भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो इन्फेक्शन से लड़ने में मदद करता है।

प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए फायदेमंद
अगर आप प्रेग्नेंट हैं, तो इस दौरान लाल नाशपाती खाना सेहत के लिए काफी गुणकारी होता है। इसमें भरपूर मात्रा में फोलिक एसिड पाया जाता है, जो किसी भी तरह की आनुवंशिक विकलांगता को रोकता है और मां और बच्चे को स्वस्थ रखता है।

गट हेल्थ को बेहतर बनाए
पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में भी लाल नाशपाती काफी गुणकारी होता है। इसमें मौजूद फाइबर कंटेंट मल त्याग में सहायता करता है और पाचन तंत्र में भी सुधारता है। साथ ही वे कब्ज को भी रोकते हैं।

हार्ट डिजीज से बचाए
लाल नाशपाती फाइबर और पोटेशियम का अच्छा स्रोत होता है, जो ब्लड प्रेशर को बनाए रखने में मदद करता है और डार्ट डिजीज की संभावना को भी कम करता है।

ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करे
एंथोसायनिन से भरपूर लाल नाशपाती ब्लड शुगर के लेवल को बनाए रखने में मदद करती है। इस वजह से इसे डाइट में शामिल करने से टाइप 2 डायबिटीज की संभावना कम करने में भी मदद मिलती है।

फ्री रेडिकल्स से बचाए
लाल नाशपाती विटामिन ए, सी और के से भरपूर होती है, जो फ्री रेजिकल्स से लड़ने में मदद करती है। साथ ही यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं और सेल्स को डैमेज से बचाते हैं।









Source:

https://www.jagran.com/lifestyle/health-benefits-of-red-pears-lal-nashpati-ke-fayde-23773044.html
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help