News Info

Go back
डॉक्टर ने बताए महिलाओं में Heart Attack के प्रमुख लक्षण, बचने के लिए समय रहते कर लें पहचान

7 August, 2024, 06:33 AM

डॉक्टर ने बताए महिलाओं में Heart Attack के प्रमुख लक्षण, बचने के लिए समय रहते कर लें पहचान

Heart Attack दिल से जुड़ी एक गंभीर समस्या है जिसकी वजह से इन दिनों कई लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। गलत खानपान बिगड़ती लाइफस्टाइल और सेहत को नजरअंदाज करने की वजह से अक्सर लोग इसका शिकार हो जाते हैं। खासकर महिलाएं अक्सर अपने स्वास्थ्य को अनदेखा कर देती है। ऐसे में डॉक्टर ने महिलाओं में हार्ट अटैक के कुछ प्रमुख लक्षणों के बारे में बताया।

Heart Attack एक गंभीर समस्या है, जो कई लोगों को अपना शिकार बनाती है।
खासकर महिलाएं अक्सर इसे अनदेखा करने की वजह से इसकी चपेट में आ जाती हैं।
ऐसे में डॉक्टर के बताए कुछ लक्षणों से आप समय रहते इसकी पहचान कर सकते हैं।

लोगों की सेहत काफी हद तक उनकी आदतों और लाइफस्टाइल पर निर्भर करती है। यही वजह है कि इन दिनों काम के बढ़ते बोझ और बिगड़ती लाइफस्टाइल की वजह से लोग कई स्वास्थ्य समस्याओं का शिकार हो रहे हैं। खासकर महिलाएं अक्सर घर की जिम्मेदारियों और काम के लोड के चलते अपनी सेहत को नजरअंदाज कर देती हैं। यही वजह है कि अक्सर महिलाओं को दिल से जुड़ी बीमारियां अपना शिकार बना लेती हैं।

ऐसे में महिलाओं में हार्ट अटैक के लक्षणों के बारे में जानने के लिए हमने मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल गुड़गांव में कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट के चेयरमैन डॉ. संजीव चौधरी से बातचीत की।

क्यों जरूरी है कि लक्षणों की पहचान
डॉक्टर ने बताया कि मायोकार्डियल इन्फार्क्शन, जिसे अक्सर दिल के दौरे के नाम से भी जाना जाता है, एक तरह की मेडिकल इमरजेंसी है, जिसका इलाज जल्द से जल्द किया जाना आवश्यक है। समय रहते इसके लक्षण की पहचान कर लेने से इससे होने वाली मौतों को रोका जा सकता है। ऐसे में आप डॉक्टर के बताए निम्न लक्षणों से समय रहते इसकी पहचान कर सकते हैं।

सीने में दर्द
इसके सबसे प्रमुख लक्षणों में सीने में दर्द या बेचैनी शामिल है, जिसमें अक्सर सीने में दबाव, जकड़न या दबोचने जैसा महसूस होता है। अगर यह असुविधा कुछ मिनटों से ज्यादा समय तक बनी रहती है, तो आपके दिल के काम करने के तरीके में एक बड़ी समस्या हो सकती है।

शरीर के अन्य क्षेत्रों में दर्द
कंधे, हाथ, पीठ, गर्दन, जबड़ा या पेट सभी में असुविधा का अनुभव होना भी दिल के दौरे का लक्षण हो सकता है। हालांकि, यह दर्द अन्य समस्याओं की वजह से भी हो सकता है, लेकिन अगर यह लगातार बना रहता है और शारीरिक गतिविधि या भावनात्मक तनाव से जुड़ा है, तो इसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए।

पसीना आना
बिना वजह पसीना आना भी संभावित दिल के दौरे का संकेत दे सकता है। Sympathetic nervous system का एक्टिव होना और शरीर की तनाव प्रतिक्रिया इस लक्षण के लिए जिम्मेदार है।

सिर घूमना या मतली
दिल के दौरे के लक्षण के रूप में विशेष रूप से महिलाओं में, कभी-कभी उल्टी के साथ सिर घूमना या मतली महसूस होना एक सामान्य घटना है। ब्रेन और पाचन तंत्र में खून की आपूर्ति में कमी इन लक्षणों का कारण बन सकती है।

सांस फूलना
सीने में दर्द के साथ ही सांस फूलना भी एक वॉर्निंग साइन हो सकता है। अचानक या धीरे-धीरे गहरी सांस लेने में दिक्कत होना, एक संकेत है कि आपके हार्ट को ब्लड को सही तरीके से पंप करने में कठिनाई हो रही है।

थकान
बिना ज्यादा काम या मेहनत किए ज्यादा थकान महसूस होना, खासकर महिलाओं में दिल के दौरे का एक लक्षण हो सकता है। ऐसा अक्सर दौरा पड़ने से कुछ दिन या हफ्ते पहले होता है। अगर आपको ऐसा कुछ महसूस हो रहा है, तो इसका मतलब है कि आपके दिल को ब्लड पंप करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ रही है।










Source:

https://www.jagran.com/lifestyle/health-warning-signs-of-heart-attack-in-women-you-should-never-ignore-23773229.html
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help