News Info

Go back
Tomato Side Effects: 5 लोग जिन्हें भूलकर भी नहीं खाना चाहिए टमाटर, वरना झेलने पड़ सकते हैं बड़े नुकसान

6 August, 2024, 07:09 AM

Tomato Side Effects: 5 लोग जिन्हें भूलकर भी नहीं खाना चाहिए टमाटर, वरना झेलने पड़ सकते हैं बड़े नुकसान

हल्का खट्टा और रसीला टमाटर लगभग हर घर में खाने में इस्तेमाल किया जाता है। कुछ लोगों को तो यह इतना पसंद होता है कि वे इसे सलाद में कच्चा खाना भी पसंद करते हैं। वैसे तो इसे खाने से कई फायदे मिलते हैं लेकिन कुछ लोगों को टमाटर खाने से परहेज करना चाहिए (Tomato Health Problems)। आइए जानें किन लोगों को टमाटर नहीं खाना चाहिए।

टमाटर खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है।
यह सेहत से जुड़ी कई परेशानियों से बचाने में मदद करता है।
कुछ लोगों को टमाटर नहीं खाना चाहिए, क्योंकि इससे उनकी सेहत को नुकसान पहुंच सकता है।

Tomato Side Effects: लाल रसीले टमाटरों को सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट कई खतरनाक बीमारियां, जैसे कैंसर और हार्ट डिजीज से बचाने में मदद करता है। इसके अलावा, यह त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। हालांकि, कुछ लोगों को टमाटर से एक हाथ की दूरी बनाकर रखनी चाहिए। कुछ बीमारियों में टमाटर खाने से वह समस्या (Tomato Health Problems) और गंभीर रूप ले सकती है।

किडनी स्टोन के मरीज
अगर आपको किडनी स्टोन, यानी किडनी में पथरी है, तो आपको टमाटर बिल्कुल नहीं खाने चाहिए। आपको बता दें कि टमाटर में ऑक्सलेट पाए जाते हैं, जिनकी वजह से पथरी का खतरा काफी बढ़ जाता है। इसलिए अगर आपको किडनी स्टोन है, तो टमाटरों को बिल्कुल न खाएं और अगर पथरी के लक्षण भी नजर आ रहे हैं या पहले कभी यह समस्या रह चुकी है, तो टमाटर कम खाएं।

एसिडिटी
अगर किसी व्यक्ति को अक्सर एसिडिटी या हार्ट बर्न की समस्या है, तो उसे टमाटर नहीं खाना चाहिए। दरअसल, टमाटर का नेचर एसिडिक होता है। इसलिए इसे खाने से एसिडिटी की समस्या और बढ़ सकती है। खासकर उन व्यक्तियों को जिन्हें GERD (gastroesophageal reflux disease) या IBS (Irritable Bowel Syndrome) है, उन्हें भी टमाटर नहीं खाना चाहिए।

जोड़ों का दर्द
जिन लोगों को जोड़ों में दर्द रहता है या गठिया की समस्या है, उन्हें बिल्कुल सीमित मात्रा में ही टमाटर खाना चाहिए। टमाटर ज्यादा मात्रा में खाने से जोड़ों में सूजन बढ़ सकती है, जिसके कारण दर्द और तेज हो जाता है। इसलिए गठिया के मरीजों को टमाटर का सोच-समझकर ही सेवन करना चाहिए।

एलर्जी
अगर आपको स्किन एलर्जी है, तो टमाटर का सेवन बिल्कुल न के बराबर करें। टमाटर स्किन एलर्जी और रैशेज को और बढ़ा सकता है। साथ ही, अगर स्किन डिसकलरेशन, यानी स्किन का रंग बदलने की समस्या हो, तो भी टमाटर नहीं खाना चाहिए। इसलिए एलर्जी जब तक नहीं होती, तब तक इसे बिल्कुल न खाएं। ठीक होने के बाद भी पहले डॉक्टर से सलाह लें, तभी इसे खाएं।

गैस की समस्या
अगर आपको गैस की समस्या रहती है, तो भी टमाटर खाने से बचने चाहिए। टमाटर ज्यादा खाने से इन लोगों में गैस की परेशानी बढ़ सकती है, जिसके कारण पेट में दर्द और पेट फूलने की समस्या भी होने लगती है। इसलिए जिन लोगों को गैस बनती है, उन्हें टमाटर नहीं खाना चाहिए।







Source:

https://www.jagran.com/lifestyle/health-tomato-side-effects-who-should-never-eat-tomatoes-to-avoid-serious-health-risks-23772395.html
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help