News Info

Go back
5 चीजें जिन्हें रात में खाने से उड़ जाती है रातों की नींद, भूलकर भी न करें डिनर में शामिल

6 August, 2024, 07:04 AM

5 चीजें जिन्हें रात में खाने से उड़ जाती है रातों की नींद, भूलकर भी न करें डिनर में शामिल

क्या आप डिनर करने से पहले ये सोचते हैं कि आज जो आप खा रहे हैं वह आपकी नींद को कैसे प्रभावित कर सकता है। अगर नहीं तो आपको बता दें कि आप जो भी खाते हैं उसका असर आपकी नींद पर भी पड़ता है। इसलिए जरूरी है कि आप ये जान लें कि रात को सोने से पहले क्या नहीं खाना-पीना चाहिए!

हम क्या खाते हैं इसका असर हमारी नींद पर भी पड़ता है।
कुछ फूड्स को पचाना काफी मुश्किल होता है, जिसके कारण नींद नहीं आती।
इन चीजों को रात में खाने से सेहत को काफी नुकसान हो सकता है।

Foods To Avoid At Night: क्या आपके साथ ऐसा होता है कि आप रात को ठीक से सो नहीं पा रहे हैं या नींद काफी देर से आती है? अगर हां, तो हो सकता है कि इसके पीछे आपकी डाइट का हाथ हो। जी हां, आप डिनर में क्या खा रहे हैं, इसका सीधा प्रभाव आपकी नींद पर भी पड़ता है। इसलिए इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आप सोने से पहले क्या खा रहे हैं। कुछ फूड्स (Food To Avoid In Dinner) ऐसे होते हैं, जिन्हें रात के समय खाने से या तो नींद नहीं आती या उसे पचाने में बहुत समय लग जाता है, जिसके कारण आप ठीक से सो नहीं पाते। आइए जानें रात को सोने से पहले किन चीजों को खाने से परहेज करना चाहिए।

तले हुए स्नैक्स
डिनर में या रात को समोसे, पकौड़े, कचौड़ी जैसी तली हुई चीजें खाने से आपकी नींद बिगड़ सकती है। इसके पीछे का कारण ये है कि इनमें काफी फैट होता है और इन्हें पचाने में काफी समय लगता है। इन्हें खाने से गैस और एसिडिटी की समस्या भी हो सकती है। इसलिए रात के समय इन चीजों को नहीं खाना चाहिए।

ज्यादा तीखा खाना
ज्यादा मिर्च और मसाले वाला खाना आपके पाचन के लिए हानिकारक हो सकता है। ज्यादा तीखा खाना खाने से एसिडिटी हो सकती है या पेट खराब भी हो सकता है और इन दोनों ही कारणों से आपकी रातों की नींद हवा में फुर्र हो जाएगी। इसलिए रात को ज्यादा मसाले वाला खाना खाने से बचें।

मिठाइयां
खाने के बाद कुछ मीठा खाने का मन सभी का करता है, लेकिन गुलाब जामुन, रसमलाई जैसी मिठाइयां, डोनट्स और यहां तक की चॉकलेट्स भी आपकी नींद में खलल डाल सकती हैं। इनमें चीनी ज्यादा होता है, जिसके कारण ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। इसके कारण भी अच्छी नींद नहीं आती।

कॉफी
सिर्फ कॉफी ही नहीं, बल्कि ऐसी कोई भी ड्रिंक, जिसमें कैफीन पाया जाता है आपकी नींद उड़ा सकती है। कैफीन के कारण नींद न आने की समस्या हो सकती है। इसलिए अपने सोने के समय से 7-8 घंटे पहले तक कैफीन युक्त कोई भी ड्रिंक न पिएं।

प्रोसेस्ड फूड्स
पिज्जा, चिप्स जैसे फूड्स प्रोसेस्ड होते हैं। इनमें अनहेल्दी फैट की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जिसके कारण कोलेस्ट्रॉल और शुगर बढ़ने लगता है। साथ ही, ये आसानी से पचते भी नहीं है। इसलिए रात को नींद आने में परेशानी हो सकती है।







Source:

https://www.jagran.com/lifestyle/health-avoid-food-in-dinner-which-may-ruin-your-sleep-know-details-23772493.html
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help