News Info

Go back
आपकी Mental Health बर्बाद कर सकता है वर्कप्लेस बर्न आउट, दूर करने के लिए अपनाएं 5 तरीके

5 August, 2024, 08:22 AM

आपकी Mental Health बर्बाद कर सकता है वर्कप्लेस बर्न आउट, दूर करने के लिए अपनाएं 5 तरीके

हमारी सेहत पर सिर्फ हमारी हमारी डाइट और एक्सरसाइज ही नहीं हमारे वर्कप्लेस का भी असर पड़ता है। हमारे ऑफिस का माहौल काफी हद तक Mental Health को प्रभावित करता है। काम की जगह पर बर्नआउट महसूस होना काफी आम है। हालांकि इसे नजरअंदाज करना हानिकारक हो सकता है। ऐसे में इसे हैंडिल करने के लिए कुछ उपाय अपना सकते हैं।

हमारे वर्कप्लेस के माहौल का असर शारीरिक और मानसिक सेहत पर पड़ता है।
वर्कप्लेस बर्नआउट हमारे Mental Health को काफी प्रभावित करती है।
ऐसे में इसे हैंडिल करने के लिए कुछ आसान तरीकों को अपना सकते हैं।

वर्कप्लेस एक ऐसी जगह है, जहां बर्नआउट महसूस करना बहुत ही सामान्य बात है। काम का प्रेशर, परफॉर्मेंस का दबाव, टारगेट पूरा करना, सैलरी कम पड़ना, अप्रेजल न मिलना, अच्छे दोस्त न मिलना, तनावपूर्ण माहौल रहना, आपस में अनावश्यक जलन और कुंठित रहना, दूसरे की प्रगति बर्दाश्त न होना, इनसिक्योरिटी और ऐसे ही तमाम कई कारण ऐसे होते हैं, जिससे वर्कप्लेस बर्नआउट बढ़ता है। ऐसे में वर्कप्लेस बर्नआउट दूर करने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके-

न कहना सीखें
काम का ज्यादा दबाव बर्नआउट के साथ आपकी सेहत खराब कर सकता है। इसलिए हर बार हर काम को पूरा करने की हां कहने की जगह न बोलना सीखें। सम्मान के साथ सख्त टोन में न करें।

सेल्फ केयर
हर समय काम के प्रति समर्पित रहते हुए खुद को नजरअंदाज करना अपने साथ अपने काम के प्रति भी एक धोखा है। इसलिए सेल्फ केयर को प्राथमिकता दें, जिससे हमेशा सही तरीके से आप काम कर सकें।

रूटीन बनाएं
आपको ऐसा महसूस होता है कि आप हर समय खोए-खोए से रहते हैं, तो अपनी एक फिक्स रूटीन बनाएं, जिसमें अपनी फेवरेट हॉबी और म्यूजिक सुने जैसी चीजें भी शामिल करें।

नेगेटिव एनर्जी से बचें
किसी की चुगली और अनावश्यक राय देने से बचें। जहां लोग ये सब करते हों, वहां से दूर हट जाएं और अपनी एनर्जी बचाएं।

प्राथमिकता तय करें
काम के दबाव में जिन जरूरी बातों को आप इग्नोर करते हैं, उन्हें प्राथमिकता दें। जैसे परिवार, पार्टनर, बच्चे, एक अच्छा समय।







Source:

https://www.jagran.com/lifestyle/health-try-these-five-tips-and-trick-to-handle-workplace-burnout-23771548.html
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help