News Info

Go back
घुटनों के दर्द ने कर दिया है जीना दूभर, तो डॉक्टर से समझें कब Knee Replacement Surgery को चुनना ही है बेस्ट विकल्प

5 August, 2024, 07:39 AM

घुटनों के दर्द ने कर दिया है जीना दूभर, तो डॉक्टर से समझें कब Knee Replacement Surgery को चुनना ही है बेस्ट विकल्प

घुटनों का दर्द अनदेखा करना काफी भारी पड़ सकता है। अगर यह ज्यादा बढ़ जाए तो कई बार इनकी सर्जरी भी करवानी पड़ सकती है। हालांकि Knee Replacement Surgery करवाने से पहले कुछ लक्षणों पर गौर करना चाहिए इसके बाद ही इस फैसले को लेने में भलाई है। आइए डॉक्टर से जानें कब Knee Replacement Surgery एकमात्र विकल्प बन जाती है।

हर साल 4 अगस्त को नेशनल बोन एंड जॉइंट डे मनाया जाता है।
इस दिन हड्डियों और जोड़ों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए लोगों को जागरूक किया जाता है।
घुटनों के दर्द के गंभीर मामले में Knee Replacement Surgery एक बेहतर विकल्प साबित हो सकती है।

Knee Replacement Surgery: हर साल 4 अगस्त को नेशनल बोन एंड जॉइंट डे मनाया जाता है। इस दिन हड्डियों और जोड़ों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए लोगों को जागरूक बनाया जाता है। हालांकि, हमारी आजकल की खराब लाइफस्टाइल की वजह से कमजोर हड्डियां और जोड़ों में दर्द की समस्या कम उम्र में ही शुरू हो जाती है। इसमें घुटनों का दर्द बेहद आम है, जिससे अक्सर बढ़ती उम्र के साथ लोग परेशान रहते हैं। ऐसे में कई बार समस्या इस हद तक भी पहुंच जाती है कि घुटनों की सर्जरी करवानी पड़ती है। इसे Knee Replacement Surgery कहा जाता है। ऐसे में यह समझना जरूरी है कि आपको कब इस सर्जरी के बारे में गंभीरता से सोचना चाहिए।

डॉ. गुरिंदर बेदी (फॉर्टिस अस्पताल, वसंत कुंज में ऑर्थोपेडिक्स विभाग के प्रमुख निदेशक) बताते हैं कि अब घुटने की पूरी रिप्लेसमेंट सर्जरी भी मुमकिन है। दुनियाभर मेंं लाखों लोग इसका फायदा ले रहे हैं और घुटनों के दर्द से छुटकारा पाकर एक बेहतर जीवन जी रहे हैं। हालांकि, Knee Replacement Surgery करवाने की जरूरत हर व्यक्ति को नहीं है। जब आपको कुछ खास लक्षण नजर आने लग जाएं, तभी आपको अपने डॉक्टर से बातचीत करके ही Knee Replacement Surgery का विकल्प चुनना चाहिए।

कब करवानी चाहिए Knee Replacement Surgery?
कोई भी फिजिकल एक्टिविटी करते समय घुटनों में तेज दर्द होना।
घुटनों में दर्द की वजह से रोजमर्रा के काम, जैसे- नहाना, कपड़े बदलना, कार में बैठने या उतने में तकलीफ होना।
घुटनों के दर्द के लिए फिजियोथेरेपी, इन्जेक्शन, ब्रेसेज और सप्लीमेंट्स जैसे इलाज से भी आराम न मिलना।
घर से बाहर जाकर सामान लाने, सीढ़ियों पर चढ़ने जैसे छोटे-छोटे कामों में भी तकलीफ होना।
घुटनों के दर्द से राहत पाने के लिए अक्सर पेन किलर लेना।
घुटनों में अकड़न की वजह से काम न कर पाना।
संतुलन न बना पाना।
दर्द की वजह से सोने में तकलीफ।
इस दौरान इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि सर्जरी की सफलता के बावजूद मरीज की ठीक होने के लिए दृढ़ता और विश्वास बेहद जरूरी है।




Source:

https://www.jagran.com/lifestyle/health-know-signs-when-to-consider-knee-replacement-surgery-kab-knee-replacement-surgery-karvani-chahiye-23771967.html
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help