News Info

Go back
खाने का स्वाद ही नहीं, बल्कि आपकी सेहत भी बनाते हैं रसोई में रखे 5 खास मसाले

5 August, 2024, 07:32 AM

खाने का स्वाद ही नहीं, बल्कि आपकी सेहत भी बनाते हैं रसोई में रखे 5 खास मसाले

भारतीय मसाले दुनियाभर में बेहद मशहूर हैं। क्या आप जानते हैं कि ये सिर्फ स्वाद ही नहीं बल्कि अलावा ये सेहत की नजर से भी बेहद फायदेमंद होते हैं। इनका इस्तेमाल करके आप एसिडिटी कब्ज और अपच से राहत पा सकते हैं। बता दें सही तरीके से इनका सेवन किया जाए तो आपकी सेहत से जुड़ी कई तकलीफों का हल मिल सकता है।

भारतीय व्यंजन अपने मसालों के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं।
खाने में जायका और रंगत लाने में इन मसालों का खास योगदान होता है।
किचन में आसानी से मिलने वाले ये मसाले सेहत को कई फायदे पहुंचाते हैं।

Benefits of Indian Spices: भारत अपने मसालों के लिए जाना जाने वाला देश है। यहां के मसालों की दुनियाभर में काफी डिमांड रहती है। इनके बिना आपकी थाली का स्वाद फीका ही रहता है। बता दें, सिर्फ स्वाद ही नहीं, ये मसाले सेहत के लिहाज से भी काफी अहमियत रखते हैं। किचन में आसानी से मिलने वाले ये मसाले भले ही आपको साधारण लगते हों, लेकिन ये आपके पाचन तंत्र के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं। आइए जानते हैं इनके फायदे।

दालचीनी
आपको भी अक्सर गैस या अपच की शिकायत रहती है, तो दालचीनी को चाय या खाने में डालकर सेवन करना काफी फायदेमंद रहता है। इससे नेचुरली आपका पाचन तंत्र मजबूत होता है और खाने का स्वाद भी दोगुना हो जाता है।

हींग
एसिडिटी और खट्टी डकारों से अगर आप भी परेशान हैं, तो इसके लिए हींग का सेवन काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। अपच, एसिडिटी और पेट से जुड़ी तमाम तरह की समस्याओं के लिए ये हींग मददगार साबित होती है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो इलाज के लिए काफी कारगर होते हैं।

अजवाइन
अजवाइन का सेवन भी पेट से जुड़ी तमाम तरह की समस्याओं के लिए फायदेमंद होता है। गैस और एसिडिटी ठीक करने के लिए ये काफी कारगर मानी जाती है। इसमें मौजूद थाइमोल तेल, गैस्ट्रिक रस छोड़ता है जिससे एसिडिटी में राहत मिलती है। हर किचन में ये आसानी से मिल जाती है।

अदरक
पाचन प्रणाली को मजबूत बनाने के लिए अदरक का सेवन बेहद जरूरी माना जाता है। पेट फूलना या ब्लोटिंग जैसी तकलीफों से राहत दिलाने में भी ये काफी उपयोगी होता है। सर्दी-खांसी में भी ये एक रामबाण की तरह काम करता है।

जीरा
जीरे के बिना किसी भी छौंक का स्वाद फीका ही रहता है। भारतीय खान-पान में इसे ज्यादातर डिशेज में शामिल किया जाता है। आप इसे गैस पर सूखा भूनकर भी गर्म पानी से खा सकते हैं। वहीं, सुबह-सवेरे खाली पेट इसके सेवन से डाइजेशन बेहतर होता है।







Source:

https://www.jagran.com/lifestyle/health-5-special-spices-kept-in-the-kitchen-not-only-improve-the-taste-of-food-but-also-your-health-23772026.html
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help