News Info

Go back
सुबह नजर आने वाले 8 लक्षण, जो करते हैं High Blood Pressure की ओर इशारा

3 August, 2024, 06:25 AM

सुबह नजर आने वाले 8 लक्षण, जो करते हैं High Blood Pressure की ओर इशारा

क्या आपको सुबह उठते ही सिर दर्द या बेचैनी महसूस होती है? अगर हां तो आपको ये आर्टिकल जरूर पढ़ना चाहिए। सुबह के समय बीपी बढ़ने के कुछ लक्षण (High Blood Pressure Symptoms) नजर आते हैं जिन्हें अक्सर लोग इग्नोर कर देते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको हाई बीपी में सुबह के समय नजर आने वाले कुछ लक्षणों के बारे में बताने वाले हैं। आइए जानें।

सुबह के समय High Blood Pressure के कुछ लक्षण नजर आते हैं।
हाई बीपी की परेशानी को अनदेखा करना घातक साबित हो सकता है।
अक्सर लोग इस समस्या को अनदेखा कर देते हैं।

High Blood Pressure Morning Symptoms: हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से काफी लोग ग्रस्त हैं। कई तो ऐसे भी होंगे, जिन्हें अपनी इस बीमारी के बारे में पता भी नहीं होगा। आपको बता दें कि हाई बीपी के कोई खास लक्षण नहीं होते, जिसके कारण अक्सर इसका समय रहते पता नहीं लगता और समस्या गंभीर होने लगती है। इसी कारण से इसे साइलेंट किलर कहा जाता है।

यह धीरे-धीरे आपके शरीर को नुकसान पहुंचाता है, जिसका परिणाम अक्सर हार्ट अटैक या स्ट्रोक के रूप में देखने को मिलता है। ऐसा आपके या आपके किसी करीबी के साथ न हो, इसलिए हम इस आर्टिकल में हम बीपी के कुछ ऐसे लक्षणों (High Blood Pressure Warmning Signs) के बारे में बताने वाले हैं, जो सुबह के समय नजर आते हैं।

सुबह दिखने वाले हाई ब्लड प्रेशर के लक्षण
चक्कर आना- अगर आपको सुबह उठने के बाद सिर घूमने या चक्कर आने जैसा महसूस हो, तो हो सकता है कि आपका ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ हो।
धुंधला दिखना- सुबह उठने के बाद आपको धुंधला दिखाई दे, तो यह भी हाई ब्लड प्रेशर का संकेत हो सकता है। इसलिए अगर आपको चश्मा नहीं लगा हुआ है और उठते ही धुंधला दिखे, तो अपना बीपी जरूर चेक करें।
थकान- पूरी नींद लेने के बाद भी, सुबह उठने के बाद आपको थका हुआ महसूस हो, तो संभल जाएं। ऐसा बीपी बढ़ने की वजह से भी हो सकता है।
मुंह सूखना- हाई ब्लड प्रेशर का एक लक्षण मुंह सूखना या बार-बार प्यास लगना भी है। इसलिए अगर सुबह उठने के बाद आपका मुंह सूख रहा है, तो हाई बीपी होने का खतरा है।
नाक से खून आना- सुबह उठने के बाद अचानक नाक से खून आना भी हाई ब्लड प्रेशर का संकेत हो सकता है। ऐसा प्रेशर बढ़ने से नसों के फटने की वजह से हो सकता है।
सिर दर्द- सुबह उठने के बाद अगर आपके सिर में दर्द रहता है, तो यह भी हाई ब्लड प्रेशर के कारण हो सकता है। ऐसा ब्लड वेसल्स में ज्यादा प्रेशर की वजह से हो सकता है।
घबराहट- बीपी बढ़ने की वजह से बेचैनी भी महसूस हो सकती है। इसलिए सुबह उठने के बाद आपको घबराहट महसूस हो, तो यह हाई बीपी की ओर इशारा हो सकता है। इसके कारण मितली आने की समस्या भी हो सकती है।
सांस लेने में तकलीफ- सांस लेने में परेशानी या ठीक से सांस न ले पाना भी हाई ब्लड प्रेशर का लक्षण है।




Source:

https://www.jagran.com/lifestyle/health-high-blood-pressure-symptoms-in-morning-check-details-23770825.html
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help